चुनाव विशेषछत्तीसगढ़

भाजपा डूबते टाइटेनिक पर सवार: सिंहदेव

कोरबा | अब्दुल असलम: नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव ने कहा है कि कांग्रेस को डूबती नाव बताने वाले खुद टाइटेनिक पर सवार हैं. उन्होने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की 11 से 11 सीटो मे अच्छा से अच्छा संघर्ष देगी.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने कहा था कि कांग्रेस डूबती नाव हैं.

इसका जवाब देते हुए सिंहदेव ने एक बार फिर 8 सीटो मे कांग्रेस के आगे चलने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस तीन सीटो मे टक्कर दे रही हैं.

सिंह देव ने कोरबा के प्रशासन पर सवाल उठाते हुये कहा कि दबे होने का आरोप लगाते हुये कहा की आम आदमी की अवाज को न्याय नही मिल रहा हैं. वही राजनांदगाव से भाजपा प्रत्याशी अभिषेक के सवाल पर कहा कि वो हार भी जाये को कोई बडी बात नही होगी.

error: Content is protected !!