छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 512.9 मिलीमीटर वर्षा

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बनी हुई है, इससे बुधवार सवेरे समाप्त 24 धण्टों में 18.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है. इस दौरान छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बारिश दर्ज की गयी है, कोरबा जिले में सबसे अधिक 88.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है और बलरामपुर जिले में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई है.

छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में जून की पहली तारीख से आज 30 जुलाई की सुबह तक राज्य में कुल 512.9 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है.

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान कोरिया जिले में 17.4 मिलीमीटर, सरगुजा जिले में 3.8 मिलीमीटर, सूरजपुर जिले में 3.8 मिलीमीटर, जशपुर जिले में 2.6 मिलीमीटर, रायगढ़ जिले में 85.6 मिलीमीटर, महासमुंद जिले में 13.2 मिलीमीटर, रायपुर जिले में 33.5 मिलीमीटर, बलौदाबाजार जिले में 11.2 मिलीमीटर, गरियाबंद जिले में 23.2 मिलीमीटर, जांजगीर-चांपा जिले में 85.3 मिलीमीटर, बिलासपुर जिले में 16 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

वहीं, मुंगेली जिले में 12.7 मिलीमीटर, कबीरधाम जिले में 9 मिलीमीटर, राजनांदगांव जिले में 6.3 मिलीमीटर, दुर्ग जिले में 7.8 मिलीमीटर, बेमेतरा जिले में 12.6 मिलीमीटर, बालोद जिले में 2.6मिलीमीटर, धमतरी जिले में 12.7 मिलीमीटर, कांकेर जिले में 1.1 मिलीमीटर, बस्तर जिले में 11.8 मिलीमीटर, कोण्डागांव जिले में 4.3 मिलीमीटर, नारायणपुर जिले में 3.1 मिलीमीटर, दंतेवाड़ा जिले में 14.2 मिलीमीटर, सुकमा जिले में 5.5 मिलीमीटर और बीजापुर जिले में 2.3 मिलीमीटर बारिश हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!