छत्तीसगढ़

49 छत्तीसगढ़िया जम्मू में बंधक

जम्मू | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सैकड़ों मज़दूर जम्मू कश्मीर में बंधक बनाए गये हैं. हाल ही में जम्मू के नवाशहर तहसील के आरएस पुरा में कम से कम 49 ऐसे मज़दूरों का मामला सामने आया है, जिन्हें ईंट भट्ठे पर बंधक बना कर रखा गया है. चौधरी ईंट भट्टे में काम कर रहे इन छत्तीसगढ़िया मज़दूरों को पिछले 3 महीने से मज़दूरी नहीं दी गई है. उल्टा ईंट भट्ठा के मालिक महेंद्र चौधरी ने राशन के लिये भी पैसे देना बंद कर दिया है.

इन बंधुआ मज़दूरों में से एक दुर्गेश ने बताया कि फागु नामक एक दलाल उन्हें छत्तीसगढ़ से लेकर आया और यहां ईंट भट्टा में झोंक कर फरार हो गया. उसके बाद से ही इन मज़दूरों के शोषण की अंतहीन शुरुआत हो गई.

मज़दूरों का आरोप है कि ईंट भट्टा का काम बारिश के कारण बंद पड़ा हुआ है लेकिन ईंट भट्ठा के मालिक ने इन्हें यह कह कर छत्तीसगढ़ जाने से रोक दिया कि बारिश बंद होने के बाद जब काम शुरु होगा तो इन्हें यहां कौन ले कर आएगा.

बंधुआ मुक्ति मोर्चा के कार्यवाहक निदेशक निर्मल गोराना ने पूरे मामले में पहल करते हुये संबंधिक अधिकारियों को बजाप्ता पत्र लिख कर और फोन से सूचना देकर इन्हें छुड़ाने की अपील की है. लेकिन 15 दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

इधर जम्मू के डिविज़नल कमिश्नर शांत मनु का कहना है कि इस दिशा में कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार से इस दिशा में किसी भी पहल से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि संबंधित थाने को निर्देश दिया गया है.

इन्हें बनाया गया है बंधक-

क्र. नाम उम्र पता
1. बरसाती विश्वकर्मा 26 ग्राम: जोरा, थाना : बिलाईगढ़ ज़िला: बलौदा बाज़ार
2. गायत्री विश्वकर्मा 24 ग्राम: जोरा, थाना : बिलाईगढ़ ज़िला: बलौदा बाज़ार
3. दुर्गेश विश्वकर्मा 22 ग्राम: जोरा, थाना : बिलाईगढ़ ज़िला: बलौदा बाज़ार
4. कुमारी मोगरा 17 ग्राम: जोरा, थाना : बिलाईगढ़ ज़िला: बलौदा बाज़ार
5. कुमारी आरती 2.5 ग्राम: जोरा, थाना : बिलाईगढ़ ज़िला: बलौदा बाज़ार
6. दीपांशु विश्वकर्मा 7 माह ग्राम: जोरा, थाना : बिलाईगढ़ ज़िला: बलौदा बाज़ार
7. गांधी विश्वकर्मा 39 ग्राम: जोरा, थाना : बिलाईगढ़ ज़िला: बलौदा बाज़ार
8. ईनामिन बाई 37 ग्राम: जोरा, थाना : बिलाईगढ़ ज़िला: बलौदा बाज़ार
9. रथराम विश्वकर्मा 18 ग्राम: जोरा, थाना : बिलाईगढ़ ज़िला: बलौदा बाज़ार
10. कुमारी श्रीमती 13 ग्राम: जोरा, थाना : बिलाईगढ़ ज़िला: बलौदा बाज़ार
11. राहुल विश्वकर्मा 4 ग्राम: जोरा, थाना : बिलाईगढ़ ज़िला: बलौदा बाज़ार
12. गोपीनाथ विश्वकर्मा 3 ग्राम: जोरा, थाना : बिलाईगढ़ ज़िला: बलौदा बाज़ार
13. छोटू केंवट 30 ग्राम: चोरटेला, थाना : डभरा ज़िला- जांजगीर-चांपा
14. रथ बाई केंवट 27 ग्राम: चोरटेला, थाना : डभरा ज़िला- जांजगीर-चांपा
15. रीना केंवट 3 ग्राम: चोरटेला, थाना : डभरा ज़िला- जांजगीर-चांपा
16. अजय केवट 6 ग्राम: चोरटेला, थाना : डभरा ज़िला- जांजगीर-चांपा
17. संजय केवट 1.5 ग्राम: चोरटेला, थाना : डभरा ज़िला- जांजगीर-चांपा
18. सुनील वैष्णव 30 ग्राम: चोरिया, थाना : सारागांव ज़िला- जांजगीर-चांपा
19. मीना वैष्णव 27 ग्राम: चोरिया, थाना : सारागांव ज़िला- जांजगीर-चांपा
20. निखिल वैष्णव 6 ग्राम: चोरिया, थाना : सारागांव ज़िला- जांजगीर-चांपा
21. मनीष वैष्णव 4 ग्राम: चोरिया, थाना : सारागांव ज़िला- जांजगीर-चांपा
22. पंकज वैष्णव 2 ग्राम: चोरिया, थाना : सारागांव ज़िला- जांजगीर-चांपा
23. ननका केंवट 28 ग्राम: मिसदा, थाना : नवागढ़ ज़िला- जांजगीर-चांपा
24. जंबूबाई केंवट 25 ग्राम: मिसदा, थाना : नवागढ़ ज़िला- जांजगीर-चांपा
25. राहुल केवट 5 ग्राम: मिसदा, थाना : नवागढ़ ज़िला- जांजगीर-चांपा
26. राकेश केवट 4 ग्राम: मिसदा, थाना : नवागढ़ ज़िला- जांजगीर-चांपा
27. अमिन केवट 22 ग्राम: मिसदा, थाना : नवागढ़ ज़िला- जांजगीर-चांपा
28. जम्मूलाल केवट 30 ग्राम: कनकपुर, थाना: बम्हनिडीह ज़िला- जांजगीर-चांपा
29. जयंति बाई केंवट 27 ग्राम: कनकपुर, थाना: बम्हनिडीह ज़िला- जांजगीर-चांपा
30. अंजली केवट 7 ग्राम: कनकपुर, थाना: बम्हनिडीह ज़िला- जांजगीर-चांपा
31. शिवा केवट 4 ग्राम: कनकपुर, थाना: बम्हनिडीह ज़िला- जांजगीर-चांपा
32. कुमार केवट 2 ग्राम: कनकपुर, थाना: बम्हनिडीह ज़िला- जांजगीर-चांपा
33. अभय केवट 3 माह ग्राम: कनकपुर, थाना: बम्हनिडीह ज़िला- जांजगीर-चांपा
34. जगदीश यादव 47 ग्राम: सकेरली,थाना : बाराद्वार ज़िला- जांजगीर-चांपा
35. चंतबाई यादव 44 ग्राम: सकेरली,थाना : बाराद्वार ज़िला- जांजगीर-चांपा
36. संजय यादव 27 ग्राम: सकेरली,थाना : बाराद्वार ज़िला- जांजगीर-चांपा
37. कुसुम यादव 19 ग्राम: सकेरली,थाना : बाराद्वार ज़िला- जांजगीर-चांपा
38. संतोष यादव 16 ग्राम: सकेरली,थाना : बाराद्वार ज़िला- जांजगीर-चांपा
39. संजीवन केवट 39 ग्राम: खूंटीघाट थाना : पामगढ़ ज़िला- जांजगीर-चांपा
40. पुनी बाई केवट 37 ग्राम: खूंटीघाट थाना : पामगढ़ ज़िला- जांजगीर-चांपा
41. साधना केवट 19 ग्राम: खूंटीघाट थाना : पामगढ़ ज़िला- जांजगीर-चांपा
42. सरोजनी केवट 15 ग्राम: खूंटीघाट थाना : पामगढ़ ज़िला- जांजगीर-चांपा
43. सरोजा केवट 17 ग्राम: खूंटीघाट थाना : पामगढ़ ज़िला- जांजगीर-चांपा
44. शिवा 6 ग्राम: खूंटीघाट थाना : पामगढ़ ज़िला- जांजगीर-चांपा
45. रामपाल 40 ग्राम: पोरसोवानी थाना/ ज़िला- जांजगीर-चांपा
46. शांति बाई 37 ग्राम: पोरसोवानी थाना/ ज़िला- जांजगीर-चांपा
47. मधु 16 ग्राम: पोरसोवानी थाना/ ज़िला- जांजगीर-चांपा
48. लक्ष्मीकांत 18 ग्राम: पोरसोवानी थाना/ ज़िला- जांजगीर-चांपा
49. लक्ष्मीनारायण 13 ग्राम: पोरसोवानी थाना/ ज़िला- जांजगीर-चांपा

error: Content is protected !!