छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: फूलो देवी नेताम को कमान

रायपुर | संवाददाता: पूर्व विधायक फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसी के साथ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनिता रावटे को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है.

इस तरह से महिला कांग्रेस कमान फिर से आदिवासी वर्ग के हाथ में है. इसके पहले पूर्व विधायक अंबिका मरकाम प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं.

उल्लेखनीय है कि फूलो देवी नेताम झीरम नक्सली कांड में गोलीबारी की शिकार हुई थीं और वे भी इस घटना में घायल हुई थीं.

फूलो देवी नेताम के अध्यक्ष बनने के बाद अब आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार के मामलों को उठाने में तेजी आ सकती है.

error: Content is protected !!