स्वास्थ्य

चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम | एजेंसी: इस वर्ष चिकित्सा के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को सम्मिलित रूप से नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है. नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को स्वीडिश कैरोलिंस्का संस्थान में वर्ष 2013 के लिए चिकित्सा क्षेत्र में प्रदान किए गए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की.

नोबेल सभा ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि मानव कोशिकाओं में प्रमुख संचरण प्रणाली को विनियमित करने वाले उपकरण को विकसित करने वाले वैज्ञानिकों जेम्स ई. रॉथमैन, रैंडी डब्ल्यू शेकमैन और थॉमस सी. सुदॉफ को वर्ष 2013 का चिकित्सा नोबल पुरस्कार प्रदान किया जाता है.

इस वर्ष का चिकित्सा नोबेल पाने वाले इन तीनों वैज्ञानिकों ने कोशिकाओं के अंदर संचरण के एकदम सही समय और सही स्थान पर संपन्न होने के लिए उत्तरदायी आणविक सिद्धांत का पता लगा लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!