पास-पड़ोस

ओडिशा में 7 नक्सली ढेर

भुवनेश्वर | एजेंसी: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मलकानगिरि जिले में सात नक्सलियों को मार गिराया गया, जबकि चार अन्य ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी. पुलिस महानिरीक्षक यशवंत जेठवा ने मलकानगिरि में पत्रकारों को बताया, “आंध्र प्रदेश पुलिस की ग्रेहाउंड इकाई और ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह और जिला स्वयंसेवी बलों, सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन आल आउट’ में अब तक सात नक्सली मारे गए, जबकि चार अन्य ने रविवार को पुलिस के सामने समर्पण कर दिया.”

जेठवा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में तीन महिलाएं शामिल हैं.

नक्सली शिविरों को नष्ट करने के लिए पांच जनवरी को दोनों राज्यों की सीमा पर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया था.

error: Content is protected !!