देश विदेश

पाकिस्तान ने यूएन में उठाया कश्मीर मुद्दा

संयुक्त राष्ट्र | एजेंसी: पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दा उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री ऑबजर्वर ग्रुप की खिंचाई की.

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दूत मसूद खान ने मंगलवार को महासभा में कहा कि संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री ऑबजर्वर ग्रुप को भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की निगरानी में अपनी भूमिका सही तरीके से निभानी चाहिए.

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में मरने वाले भारतीयों की संख्या को नजरअंदाज करते हुए मसूद ने दावा किया कि भारत की ओर से गोलीबारी में कई पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई.

दुनिया के 10 देशों के सैनिकों को मिलाकर बना संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री ऑबजर्वर ग्रुप संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अधिदेश के तहत नियंत्रण रेखा की निगरानी करता है.

पाकिस्तान ने पूर्व में कहा था कि उसने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री ऑबजर्वर ग्रुप में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की ओर से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करने की शिकायत दर्ज कराई थी.

वहीं, भारत का दावा है कि पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलीबारी कर रहा है, जिसमें अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं.

error: Content is protected !!