राष्ट्र

सितारा देवी का मुंबई में निधन

मुंबई | एजेंसी: सितारा देवी का मंगलवार तड़के मुंबई के जसलोक अस्पताल में 94 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया. उनके दामाद ने इस खबर की पुष्टि की. वह वेंटिलेटर पर थीं. सोमवार को उनकी हालत ज्यादा गंभीर थी. उनके दामाद राजेश मिश्रा ने आईएएनएस को बताया,”वह नहीं रहीं.” कभी अपने कत्थक नृत्य से नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्र नाथ टैगोर को प्रभावित कर देने वाली सितारा देवी मुंबई के एक अस्पताल में आईसीसीयू में भर्ती थी.

सितारा देवी पहले कुंबाला हिल अस्पताल में भर्ती थीं. बाद में उन्हें जसलोक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था.

सितारा देवी ने ब्राह्मण कथक नर्तक सुखदेव महाराज के यहां कोलकाता में 1920 में धनलक्ष्मी के रूप में जन्म लिया था.

11 साल की उम्र में उनका परिवार मुंबई रहने चला गया, जहां उन्होंने तीन घंटे के एकल गायन से नोबल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर को प्रभावित किया था.

पिछले 60 दशकों से भी ज्यादा समय से वह एक विख्यात कथक नृत्यांगना हैं, और बॉलीवुड में इस विधा को लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है.

वह संगीत नाटक अकादमी, पद्मश्री और कालिदास सम्मान जैसे प्रतिष्ठित सम्मान पा चुकी हैं.

error: Content is protected !!