राष्ट्र

एशियाई खेल: 9वें स्थान पर भारत

इंचियोन | एजेंसी: गुरुवार के दिन एशियाई खेलों में भारत की झोली में आये स्वर्ण पदकों ने उसे 2 पायदान उपर चढ़ा दिया है. पहले 11वें पायदान पर चल रहा भारत गुरुवार को 9वें पायदान पर पहुंच गया. दक्षिण कोरिया के इंचियोन में चल रहे 17वें एशियाई खेलों में गुरुवार को भारत की झोली में पांच पदक आए, जिसमें पुरुष हॉकी टीम और महिला 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम द्वारा जीते गए दो स्वर्ण पदक शामिल हैं. इसके साथ ही भारत कुल 55 पदकों के साथ पदक तालिका में दो स्थान ऊपर चढ़कर नौवें पायदान पर पहुंच गया. अब तक चीन कुल 322 पदकों के साथ पहले, दक्षिण कोरिया कुल 214 पदकों के साथ दूसरे तथा जापान कुल 185 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है.

शीर्ष पर मौजूद चीन के 142 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 322 पदक जीत लिए हैं, जबकि मेजबान दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को पदकों का दोहरा शतक पूरा कर लिया. दक्षिण कोरिया 73 स्वर्ण पदकों सहित कुल 214 पदक हासिल कर चुका है.

पदक तालिका :

1. चीन : 142 स्वर्ण, 101 रजत, 79 कांस्य- कुल 322 पदक

2. दक्षिण कोरिया : 73 स्वर्ण, 66 रजत, 75- कुल 214 पदक

3. जापान : 46 स्वर्ण, 70 रजत, 69 कांस्य- कुल 185 पदक

4. कजाकिस्तान : 20 स्वर्ण, 19 रजत, 32- कुल 71 पदक

5. ईरान : 18 स्वर्ण, 11 रजत, 16 कांस्य- कुल 45 पदक

6. उत्तर कोरिया : 10 स्वर्ण, 11 रजत, 13 कांस्य- कुल 34 पदक

7. कतर : 10 स्वर्ण, 0 रजत, 4 कांस्य- कुल 14 पदक

8. उजबेकिस्तान : 9 स्वर्ण, 11 रजत, 20 कांस्य- कुल 40 पदक

9. भारत : 9 स्वर्ण, 9 रजत, 37 कांस्य – कुल 55 पदक

10. थाईलैंड : 9 स्वर्ण, 7 रजत, 27 कांस्य- कुल 43 पदक

11.चीनी ताइपे : 8 स्वर्ण, 17 रजत, 18 कांस्य – कुल 43 पदक

12. बहरीन : 8 स्वर्ण, 6 रजत, 4 कांस्य- कुल 18 पदक

13. हांगकांग : 6 स्वर्ण, 11 रजत, 23 कांस्य- कुल 40 पदक

14. सिंगापुर : 5 स्वर्ण, 6 रजत, 11 कांस्य- कुल 22 पदक

15. मलेशिया : 4 स्वर्ण, 14 रजत, 11 कांस्य- कुल 29 पदक

16. इंडोनेशिया : 4 स्वर्ण, 5 रजत, 11 कांस्य- कुल 20 पदक

17. मंगोलिया : 4 स्वर्ण, 4 रजत, 11 कांस्य – कुल 19 पदक

18. सऊदी अरब : 3 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य- कुल 6 पदक

19. कुवैत : 2 स्वर्ण, 4 रजत, 3 कांस्य- कुल 9 पदक

20. म्यांमार : 2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य – कुल 4 पदक

21. वियतनाम : 1 स्वर्ण, 10 रजत, 24 कांस्य – कुल 35 पदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!