राष्ट्र

इन्हें मिले भारत रत्न

नई दिल्ली | एजेंसी: अटल बिहारी तथा मदन मोहन के पहले 43 विभूतियों को भारत रत्न मिले हैं. जिनमें से मदर टेरेसा तथा नेल्सन मंडेला का जन्म विदेशों में हुआ तथा अमर्त्य सेन का जन्म भारत में हुआ था परन्तु वे विदेशी नागरिक हैं. भारत रत्न की शुरुआत वर्ष 1954 से हुई तथा चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और चंद्रशेखर वेंकटरमन को पहले वर्ष इस सर्वोच्य नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि वर्ष 1954, 1955, 1991 तथा 2001 में तीन-तीन लोगों को भारत रत्न दिया गया. केवल वर्ष 1999 में चार लोगों को भारत रत्न दिया गया. इसके अलावा यह जानना भी दिलचस्प होगा कि 11 लोगों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया.

शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है. इससे पूर्व अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए 41 भारतीयों तथा दो विदेशी नागरिकों को यह सम्मान दिया जा चुका है. वर्ष 2014 तक कुल 43 लोगों को भारत रत्नसे सम्मानित किया जा चुका है.

भारत रत्न से विभूषित हस्तियों की सूची निम्न प्रकार है –

1. सी.एन.आर.राव- 2014

2. सचिन तेंदुलकर-2014

3. पंडित भीमसेन जोशी-2001

4. उस्ताद बिस्मिल्ला खान-2001

5. लता मंगेशकर- 2001

6. पंडित रवि शंकर- 1999

7. गोपीनाथ बोर्दोलोई (मरणोपरांत)- 1999

8. अमर्त्य सेन- 1999

9. जय प्रकाश नारायण (मरणोपरांत)- 1999

10. चिदंबरम सुब्रह्मण्यम- 1998

11. एम.एस.सुबुलक्ष्मी- 1998

12. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम- 1997

13.अरुणा आसफ अली (मृत्युपरांत)-1997

14. गुलजारी लाल नंदा-1997

15. सत्यजीत रे- 1992

16. जे.आर.डी.टाटा- 1992

17. मौलाना अबुल कलाम आजाद (मरणोपरांत)- 1992

18. मोरारजी देसाई- 1991

19. सरदार वल्लभ भाई पटेल (मरणोपरांत)-1991

20. राजीव गांधी (मरणोपरांत)-1991

21. नेल्सन मंडेला-1990

22. बी.आर.आंबेडकर (मरणोपरांत)-1990

23. एम.जी.रामचंद्रन (मरणोपरांत)-1988

24. खान अब्दुल गफ्फार खान- 1987

25. आचार्य विनोबा भावे (मरणोपरांत)- 1983

26. मदर टेरेसा- 1980

27. के.कामराज (मरणोपरांत)- 1976

28. वी.वी. गिरि- 1971

29. इंदिरा गांधी-1971

30. लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरांत)- 1966

31. पांडुरंग वामन काने- 1963

32. जाकिर हुसैन-1963

33. राजेंद्र प्रसाद-1962

34. पुरुषोत्तम दास टंडन-1961

35. विधान चंद्र राय-1961

36. धोंदो केशव कर्वे-1958

37. गोविंद बल्लभ पंत-1957

38. जवाहर लाल नेहरू-1955

39. एम. विश्वेस्वरैया-1955

40. भगवान दास-1955

41. चंद्रशेखर वेंकटरमन-1954

42. सर्वपल्ली राधाकृष्णन-1954

43. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी-1954

error: Content is protected !!