कलारचना

किसको देख धड़का दीपिका का दिल?

मुंबई | मनोरंजन डेस्क: आजकल रणबीर सिंह को देखकर दीपिका का दिल धड़कने लगता है खासकर उनकी फिल्म देखकर. फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ बेहद पसंद आई. खासकर ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह की भूमिका फिल्म में उन्हें कमाल की लगी है. दीपिका ने गुरुवार को फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने के बाद ट्वीट किया, “रणवीर सिंह.. आप यह भी कर सकते हैं! कमाल है. आप पर मुझे गर्व है.”

फिल्म देखने के बाद से दीपिका इसकी तारीफें करती नहीं थक रहीं.

उन्होंने लिखा, “जो देखा, वह दिमाग से नहीं जा रहा. मुझे इसी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार था. ‘दिल धड़कने दो’ पांच जून को सिनेमाघरों में आ रही है, जरूर देखिए.”

जोया अख्तर निर्देशित ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर सिंह, फरहान अख्तर, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और शेफाली शाह ने काम किया है.

फिल्म की कहानी एक बेतरतीब परिवार की है, जो एक साथ जहाज की यात्रा पर जाता है.

error: Content is protected !!