कांकेरबस्तर

कांकेर शहर में तेंदुआ घुसा

कांकेर | संवाददाता: शुक्रवार को कांकेर शहर के आमापारा में एक तेंदुआ घुस आया, जिसे कई घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग ने बेहोश करके पकड़ने में सफलता पाई.. तेंदुए ने एक वनकर्मी एके नागवंशी को हमला कर घायल कर दिया. इसके अलावा दर्जन भर दूसरे लोगों को भी तेंदुए ने घायल कर दिया, जिन्हें शहर के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

गौरतलब है कि इससे पहले भी जनवरी माह की सात तारीख को दो तेंदुए कांकेर के नरहरपुर ब्लाक स्थित एक स्कूल में घुस आये थे. वनकर्मियों की काफी मशक्कत के बाद तेंदुओं को पकड़ा जा सका था.

ताज़ा घटना में वन विभाग के अनुसार शुक्रवार की सुबह 3 बजे के आसपास कांकेर शहर के आमापारा इलाके में तेंदुआ घुस गया. इसके बाद सुबह से ही वन अमला तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में लगा रहा लेकिन तेंदुए ने लगातार वन अमले को छकाने की कोशिश की. अंततः शाम साढ़े सात बजे के आसपास वन विभाग ने तेंदुए को बेहोश करके उस पर काबू पाया.

error: Content is protected !!