सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

चैतन्यानंद आगरा में 50 दिनों तक 15 होटलों में छिपते रहे

C

CG Khabar

29 सित. 2025, 09:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

चैतन्यानंद सरस्वती
चैतन्यानंद सरस्वती

नई दिल्ली । डेस्क: दिल्ली के एक स्वघोषित ‘बाबा’ चैतन्यानंद, जिनके खिलाफ मैनेजमेंट कॉलेज की छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है, को रविवार तड़के उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सस्ते होटल से गिरफ्तार किया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, चैतन्यानंद पिछले 50 दिनों से फरार थे और इस दौरान उन्होंने 15 अलग-अलग होटलों में ठहरकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की. उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था.


कैसे पकड़ा गया ‘बाबा’?

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, चैतन्यानंद उन सस्ते होटलों में ठहर रहे थे, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे. वह एक होटल में दो-तीन दिन से ज्यादा नहीं रुकते थे और उनके शागिर्द ही उनके ठहरने की व्यवस्था करते थे. 50 दिनों में 15 होटल बदलने के बाद आखिरकार आगरा के एक सस्ते होटल से पुलिस ने उन्हें धर दबोचा.


जांच में सहयोग नहीं कर रहे चैतन्यानंद


सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद से चैतन्यानंद ने अपने मुंह पर ताला लगा लिया है. वह जांच में कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं और न ही सवालों के सटीक जवाब दे रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि वह ‘बेहद परेशान’ हैं और उनके खिलाफ लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने तीन आईफोन और एक आईपैड के पासवर्ड भूल गए हैं. इन डिवाइस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.


क्या है मामला?


चैतन्यानंद दिल्ली के एक निजी मैनेजमेंट कॉलेज के प्रबंधक हैं, जहां उन्होंने छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न किया, ऐसा आरोप है. इस मामले के सामने आने के बाद से ही वह फरार थे. दिल्ली के अलावा बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में उनकी तलाश की जा रही थी. आखिरकार, आगरा में उनकी गिरफ्तारी के साथ यह तलाश खत्म हुई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP