मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

बलरामपुर: प्राचार्य पर महिला सहकर्मी ने लगाया गंभीर आरोप

C

CG Khabar

27 जुल. 2026, 02:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

बलरामपुर स्कूल
बलरामपुर स्कूल

बलरामपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले स्थित बसंतपुर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के प्राचार्य अनंत कुमार यादव पर उनकी ही एक महिला सहकर्मी ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. इस विषय में न्याय न मिलने पर पीड़िता ने बसंतपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है.


पीड़िता का कहना है कि उन्होंने सबसे पहले इस मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को दी थी. हालांकि, विभागीय स्तर पर उचित कदम उठाने के बजाय कुछ अधिकारियों ने मामले को रफा-दफा करने और उन पर समझौते का दबाव बनाने की कोशिश की. 

विज्ञापन


विभागीय जांच से न्याय न मिलने के बाद अंततः महिला कर्मचारी को पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा.


मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को निष्पक्ष जांच और न्याय का पूरा भरोसा दिलाया है. 


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी बिंदुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है. गौरतलब है कि प्राचार्य अनंत कुमार यादव पर पहले भी स्कूल परिसर में सहकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हो चुकी है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP