गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर हाईकोर्ट का करंट से मौतों पर स्वतः संज्ञान

C

CG Khabar

07 जुल. 2026, 03:18 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोटा ब्लॉक के भाड़म में करंट लगने से तीन लोगों की असमय मौत के मामले को बिलासपुर हाईकोर्ट ने बेहद गंभीरता से लिया है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने इस दर्दनाक घटना पर स्वतः संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रदेश के ऊर्जा सचिव को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने दोनों उच्चाधिकारियों को अदालत में शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है.


इस हलफनामे में अधिकारियों को स्पष्ट करना होगा कि राज्य में इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के निरीक्षण और रखरखाव का मौजूदा ढांचा क्या है. साथ ही, ऐसी जानलेवा घटनाओं को रोकने के लिए विभाग क्या सुरक्षा उपाय कर रहा है और लापरवाही के मामलों में जिम्मेदारी तय करने का क्या तंत्र मौजूद है. मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को तय की गई है.

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि लोग अपनी फसलों, संपत्तियों और मवेशियों को बचाने के लिए खेतों और फार्महाउसों के चारों ओर इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगा रहे हैं. अनजाने में इन तारों के संपर्क में आने से न सिर्फ इंसानों की जान जा रही है, बल्कि मवेशी और जंगली जानवर भी असमय काल के गाल में समा रहे हैं. 


कोर्ट ने साफ किया कि इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए एक ठोस नीति और प्रभावी सुरक्षा उपाय बेहद जरूरी हैं.


हाईकोर्ट ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि CSPDCL के मैनेजिंग डायरेक्टर को इस जनहित याचिका में प्रतिवादी बनाया जाए. कोर्ट ने जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध और कड़े कदम सुझाने को कहा है. 


इसके साथ ही बिजली विभाग से यह भी जवाब मांगा गया है कि क्या इस संबंध में कोई स्थायी गाइडलाइन या स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू है. यदि ऐसी कोई नीति नहीं है, तो उसे तत्काल बनाने और लागू करने की निश्चित समय-सीमा अदालत के समक्ष प्रस्तुत की जाए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

7 मिनट पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

23 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

23 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

1 सप्ताह पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP