सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बलौदाबाजार प्लांट हादसा: मृतकों के परिजनों को 45-45 लाख मुआवजा मिलेगा

C

CG Khabar

23 जन. 2026, 10:58 PM 2 मिनट में पढ़ें 20

बलौदाबाजार प्लांट हादसा
बलौदाबाजार प्लांट हादसा

बलौदाबाजार । डेस्क: छत्तीसगढ़ के तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड एनर्जी इस्पात पावर प्लांट में गुरुवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर स्थित बर्न एवं ट्रीटमेंट सेंटर रेफर किया गया है.


प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर प्लांट प्रबंधन ने प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिजनों को 20 लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल श्रमिक के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. 

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त मृतक श्रमिकों के परिजनों को कर्मचारी क्षतिपूर्ति कोष से औसतन 10 लाख रुपये तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत पेंशन के रूप में आगामी वर्षों में औसतन 15 लाख रुपये मिलने की जानकारी दी गई है.


इस प्रकार प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिजनों को कुल मिलाकर औसतन 45 लाख रुपये की सहायता प्राप्त होगी. वहीं घायल श्रमिकों को मुआवजा राशि के साथ-साथ ESIC के माध्यम से कार्य पर लौटने तक नियमानुसार जीवनयापन भत्ता भी दिया जाएगा.


सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा प्लांट पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. फिलहाल प्लांट परिसर एवं आसपास कानून-व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है.


हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह मजदूर बिहार के ग्राम गोटीबांध के निवासी हैं. मृतकों में विनय भुईया (39), बद्री भुईया (52), सुंदर भुईया (49), श्रवण भुईया (22), जितेंद्र भुईया (37) और राजदेव भुईया (22) शामिल हैं.


घायल श्रमिकों में बिहार के गोटीबांध निवासी रामू भुईया (37) और कल्फु भुईया (45) तथा झारखंड के ग्राम राजहरा निवासी सराफत अंसारी (32), मुमताज अंसारी (26) और साबिर अंसारी (34) शामिल हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

2 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

2 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

3 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

4 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

4 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP