शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 14 राइस मिल सील

C

CG Khabar

16 जन. 2026, 01:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

राइस मिल
राइस मिल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितताओं के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने 14 राइस मिलों को सील कर दिया है, जबकि 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है. यह कार्रवाई कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी पाए जाने पर कुल 19 राइस मिलों के खिलाफ की जा रही है.


यह कार्रवाई राज्य आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से प्राप्त अलर्ट और मुख्य सचिव विकासशील के निर्देश पर की गई. कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव सहित राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने जिले की विभिन्न राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन


जांच के दौरान ओवरलोडिंग, रिसायक्लिंग और कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. उपलेटा राइस मिल, नवागांव घुठेरा रोड स्थित नेशनल दाल मिल, पंडरिया रोड स्थित वर्धमान मिलिंग इंडस्ट्रीज, जैन राइस इंडस्ट्रीज और नवकार दाल उद्योग में कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी पाई गई, जहां से 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया.


वहीं नवागढ़ रोड स्थित दीपक राइस इंडस्ट्रीज और दीपक मिलिंग इंडस्ट्रीज में 198 क्विंटल से अधिक तथा लोरमी रोड स्थित एसएस फूड में 1761 क्विंटल से अधिक धान की कमी पाई गई. जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.


प्रशासन ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समितियों से मिलर्स द्वारा धान उठाव की प्रक्रिया की निगरानी आईसीसीसी कमांड सेंटर के जरिए की जा रही है. धान परिवहन में लगे वाहनों को जीपीएस से ट्रैक किया जा रहा है और मार्ग से विचलन, ओवरलोडिंग या संदिग्ध ठहराव की स्थिति में अलर्ट जारी किया जा रहा है.


धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले की सीमाओं और चेक पोस्टों पर चौकसी बढ़ा दी गई है. कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि धान खरीदी में पारदर्शिता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की गड़बड़ी या बिचौलियों की भूमिका पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

54 मिनट पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

एक घंटा पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

एक घंटा पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

12 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

12 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP