रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: धान उपार्जन में लापरवाही सक्ती जिले में दो पटवारी निलंबित

C

CG Khabar

17 जन. 2026, 12:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 8

निलंबन
निलंबन

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में धान उपार्जन व्यवस्था में लापरवाही बरतने के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने दो पटवारियों विशेश्वर सिंह सिदार और शेरसिंह राठिया को निलंबित कर दिया है. 


कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार को धान उपार्जन केंद्र भोथिया का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था. उन पर सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने और टोकन सत्यापन से संबंधित समीक्षा बैठक में बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के अनुपस्थित रहने का आरोप है.


इसी तरह, मालखरौदा क्षेत्र की समिति सकर्रा एवं सोनादुला में नोडल अधिकारी के रूप में पदस्थ हल्का पटवारी शेरसिंह राठिया पर शासन के निर्देशों की अवहेलना, भौतिक सत्यापन में लापरवाही और धान खरीदी से जुड़े टोकन सत्यापन कार्य में गंभीर अनियमितता बरतने के आरोप पाए गए हैं. 


इन कारणों से उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.


प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

25 मिनट पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

36 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

एक घंटा पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

एक घंटा पहले

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार- धमतरी
छत्तीसगढ़

धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश

एक घंटा पहले

SECL कर्माचारी से 10 लाख की साइबर ठगी
छत्तीसगढ़

कोरिया: अंतरराष्ट्रीय युद्ध के नाम पर 10 लाख का साइबर फ्रॉड

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP