रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

महानदी जल विवाद का समाधान कैसे होगा?

C

CG Khabar

07 सित. 2025, 06:11 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

हीराकुंड बांध
हीराकुंड बांध

भुवनेश्वर । डेस्क: ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी के पानी को लेकर चल रहा विवाद वर्षों से अनसुलझा है, लेकिन अब इस मसले को सुलझाने के लिए नई उम्मीद जगी है. ओडिशा के महाधिवक्ता पितांबर आचार्य ने कहा कि इस विवाद का हल कानूनी जटिलताओं से नहीं, बल्कि दोनों राज्यों के बीच आपसी बातचीत से ही संभव है.


आचार्य ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केंद्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में एक ही पार्टी की सरकार होने से बातचीत को बल मिला है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस मुद्दे पर संवाद के जरिए समाधान निकालने का सुझाव दिया है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी इस मामले पर नजर रखे हुए हैं.

विज्ञापन


उन्होंने जोर देकर कहा, “पिछले अनुभव बताते हैं कि कावेरी हो या कृष्णा, जल विवादों का समाधान कोर्ट-कचहरी से नहीं हुआ. यह एक राजनीतिक मसला है, जिसे दोनों राज्यों के नेताओं के बीच खुले संवाद से ही सुलझाया जा सकता है.”


महानदी जल विवाद को लेकर गठित ट्रिब्यूनल पिछले सात साल से काम कर रहा है, लेकिन प्रगति न के बराबर है. आचार्य ने बताया कि अब तक केवल एक गवाह की जांच हुई है, और कई अन्य गवाहों को अभी पेश होना बाकी है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह प्रक्रिया ऐसे ही चलती रही, तो अगले दस सालों में भी कोई नतीजा निकलने की उम्मीद कम है.


आचार्य ने ट्रिब्यूनल के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने के बाद बताया कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस मसले को बातचीत से हल करने की सहमति जताई है. दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने इस पर चर्चा की है. 


इसके साथ ही, दोनों राज्यों की तकनीकी समितियों ने भी इस दिशा में विचार-विमर्श शुरू कर दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी.


ओडिशा सरकार का कहना है कि छत्तीसगढ़ द्वारा महानदी के ऊपरी हिस्से में बनाए गए बांधों और बैराजों ने नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित किया है. इससे ओडिशा के निचले इलाकों में, खासकर गर्मी और सर्दी के मौसम में, किसानों और स्थानीय लोगों की आजीविका पर बुरा असर पड़ा है.


इस विवाद को सुलझाने के लिए शुरुआती दौर की बातचीत नाकाम रही थी, जिसके बाद ओडिशा की तत्कालीन बीजद सरकार ने 2016 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. इसके परिणामस्वरूप मार्च 2018 में महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल का गठन हुआ था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जेन्सेन हुआंग
देश-विदेश

NVIDIA में जेन्सेन हुआंग की वापसी के लिए उठी 1.34 लाख लोगों की आवाज, एलन मस्क का समर्थन

39 मिनट पहले

अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज (AOC)
देश-विदेश

2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उतरेंगी एओसी? न्यूयॉर्क डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स की दावेदारी

58 मिनट पहले

शनिवार को फ्रांस में प्रदर्शन
देश-विदेश

फ्रांस: महंगाई के खिलाफ 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल

10 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इजरायल में सियासी उलटफेर के संकेत, कट्टरपंथी मंत्रियों की विरासत पर टिकी निगाहें

10 घंटे पहले

डॉ. मैट लैम्बर्ट- जिन्होंने गोली चलाई
देश-विदेश

वाशिंगटन शूटिंग: डॉक्टर ने की बिल्डिंग मैनेजर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

10 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

जेनसन हुआंग की विदाई के बाद कड़े कानूनों की आहट और बीजिंग की चेतावनी

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP