शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

उपचार सभा के बहाने धर्म परिवर्तन का आरोप, FIR दर्ज

C

CG Khabar

25 अग. 2025, 09:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

एफआईआर
एफआईआर

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में पुलिस ने एक पादरी के खिलाफ उपचार सभा के बहाने धार्मिक परिवर्तन कराने के गंभीर आरोपों में FIR दर्ज की है. आरोप है कि पथरिया थाना क्षेत्र में हिंदू समुदाय के लोगों को कथित तौर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था. 


एक हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पादरी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरगांव निवासी ब्रजेश शर्मा ने लिखित शिकायत दी, जिसमें बताया गया कि 24 अगस्त को सुबह 10 बजे, पथरिया के लखनपुर वार्ड नंबर 01 में सत्यम सिंह (सत्यम पादरी) के घर में हिंदू समुदाय के लोगों को इकट्ठा कर एक उपचार सभा का आयोजन किया गया.


शिकायत के अनुसार, सत्यम सिंह ने सभा में मौजूद हिंदू परिवारों को भ्रामक बातें कहकर गुमराह किया. 


उन्होंने कहा, "हिंदू धर्म के देवी-देवता कुछ नहीं कर सकते, वे सभी बेकार हैं. प्रभु यीशु ही एकमात्र कल्याण का मार्ग हैं, इसलिए ईसाई धर्म अपनाएं, इससे जीवन में कोई समस्या नहीं होगी."


जैसे ही इस धर्म-विरोधी गतिविधि की जानकारी मिली, पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की. 


पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन और SDOP नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण खूंटे के नेतृत्व में आरोपी सत्यम सिंह के खिलाफ BNS की धारा 4 और छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 1968 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

6 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

7 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

7 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP