सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में बुजुर्ग महिला और दामाद की गला घोंटकर हत्या

C

CG Khabar

03 अक्टू. 2025, 03:45 PM 1 मिनट में पढ़ें 7

गला दबाकर हत्या
गला दबाकर हत्या

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक 80 वर्षीय महिला और उनके दामाद की उनकी घर में गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.


शुक्रवार सुबह घटना का पता तब चला जब पीड़ितों के परिजनों ने घर में शवों को देखा. 

विज्ञापन


यह हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में हुआ. 


धरमजयगढ़ उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सिद्धांत तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया, सुकमेट सिडार और उनके दामाद लक्ष्मण सिडार (60) की नींद में ही गला दबाकर हत्या की गई प्रतीत हो रही है.


पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण अपनी शादी के बाद से ही ससुराल में रह रहे थे और उनकी पत्नी, एक बेटा तथा दो बेटियां जीवित हैं. घटना के समय मृतक की पत्नी और बेटी दूसरे कमरे में सो रही थीं और वे सुरक्षित रहीं.


अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये हत्याएं संपत्ति विवाद या सार्वजनिक क्षेत्र की एक कंपनी द्वारा भूमि अधिग्रहण के बदले मिले मुआवजे से जुड़ी हैं. 


इस सिलसिले में लक्ष्मण के बेटे और एक पड़ोसी से पूछताछ की गई है. उन्होंने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

11 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

11 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

17 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

19 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

21 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP