शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

C

CG Khabar

01 सित. 2025, 12:30 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

डॉ. प्रज्ञा सिंह
डॉ. प्रज्ञा सिंह

दुर्ग । संवादताता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग के हनोडा मिडिल स्कूल की शिक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने गणित को सांप-सीढ़ी और अन्य खेलों के माध्यम से रोचक बनाकर छात्रों के बीच इस विषय को लोकप्रिय बना दिया. उनकी इस अनूठी पहल के लिए उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है. 


वह छत्तीसगढ़ से सामान्य श्रेणी में एकमात्र शिक्षिका हैं, जिन्हें यह सम्मान मिलेगा. 

विज्ञापन


डॉ. सिंह 3 सितंबर को दिल्ली रवाना होंगी और 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार प्राप्त करेंगी. 


उन्होंने स्कूल में गणित लैब और पार्क बनाया, जहां छात्र खेल-खेल में गणित सीखते हैं. 


सांप-सीढ़ी में सही जवाब पर खिलाड़ी ऊपर चढ़ता है और गलत जवाब पर नीचे आता है. 


इसके अलावा, उन्होंने विशेष शतरंज और अन्य मॉडल डिज़ाइन किए हैं. डॉ. सिंह ने 500 से अधिक शिक्षण सामग्री तैयार की और अपने खर्च पर स्कूल का नवीनीकरण किया. 


स्कूल के प्राचार्य परमानंद देवांगन ने इसे गर्व का क्षण बताया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

6 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

6 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

6 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP