मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

ATR के कोर जोन में हथियार लहराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

05 जन. 2026, 01:17 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

गिरफ्तार
गिरफ्तार

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर जोन से सटे इलाके में अवैध रूप से घुसकर हथियार लहराने और गोलीबारी करने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत वैष्णव (26 वर्ष), अनिकेत (27 वर्ष) और विक्रांत वैष्णव (36 वर्ष) के रूप में हुई है. कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से दो एयर राइफल और एक टाटा सफारी स्टॉर्म वाहन जब्त किया गया है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन


आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध प्रवेश, हथियारों का प्रदर्शन और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


इस मामले में विभागीय लापरवाही को भी गंभीरता से लिया गया है. तत्काल प्रभाव से बैरियर गार्ड को हटा दिया गया है और संबंधित परिक्षेत्र अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. पूरे प्रकरण की जांच के लिए सहायक संचालक (कोर) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है.


वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि सुरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि वन्यजीवों और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

7 मिनट पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

21 मिनट पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

39 मिनट पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

54 मिनट पहले

दीपांशी नेताम-भिलाई
छत्तीसगढ़

अहमदाबाद में स्वर्णिम सफलता के बाद भिलाई की दीपांशी नेताम की नज़रें अब ओलंपिक पर

एक घंटा पहले

सुजीत सिंह- रेलवे ट्रैक पर फटाका फोड़ने पर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

दीवाली पर रेलवे ट्रैक पर पटाखे फोड़ने वाला यात्री पेंड्रा रोड स्टेशन से गिरफ्तार

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP