बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

यूपी के ट्रक ड्राइवर की रायगढ़ में दर्दनाक मौत

C

CG Khabar

30 सित. 2025, 03:42 PM 1 मिनट में पढ़ें 22

शव
शव

रायपुर । संवाददाता: उत्तर प्रदेश के बीरापुर के फतनपुर थाना क्षेत्र के बिच्छूर (सनपुरा) गांव के निवासी 37 वर्षीय राकेश तिवारी की छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक दुखद हादसे में मृत्यु हो गई. राकेश, जो पेशे से ट्रक चालक थे, सोमवार की शाम अपने ट्रक से सामान उतारने के दौरान हादसे का शिकार हो गए.


जानकारी के अनुसार, राकेश रायगढ़ में अपने ट्रक के पास खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे. इसी दौरान, मजदूरों द्वारा उतारे जा रहे सामान में से एक भारी लोहे का टुकड़ा उनके सिर पर आ गिरा. 

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल राकेश को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


राकेश की पत्नी ज्योति और उनके परिवार पर इस घटना से गहरा सदमा लगा है. 


ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है, और परिवार के अन्य सदस्य राकेश के पार्थिव शरीर को लाने के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हो चुके हैं. 


इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

10 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

10 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

17 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

17 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

18 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP