छत्तीसगढ़: राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते 13 स्वर्ण
रायपुर । संवाददाता: हाल ही में गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक हासिल किए हैं. जिनमें 13 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं.
छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मनिक ताम्रकर ने बताया कि इस चैंपियनशिप में 22 राज्यों के 450 एथलीटों ने हिस्सा लिया.
छत्तीसगढ़ के विजेताओं में रोहित कुमार चौधरी ने 3 स्वर्ण, कीर्ति नायक ने 1 स्वर्ण और 1 रजत, नाहिद अख्तर ने 1 स्वर्ण और 1 रजत, प्रेम रज्जन ने 3 स्वर्ण, आस्था झा ने 3 स्वर्ण, मनीरा टांडी ने 1 रजत, कृष्णा साहू ने 1 कांस्य, तेजस हेडाऊ ने 2 स्वर्ण और मुकेश कहार ने 1 रजत पदक जीता. आलोक शर्मा ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया.