रांची में छत्तीसगढ़ की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रांची । डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में एक निजी हॉस्टल के कमरे में छत्तीसगढ़ की 19 वर्षीय युवती का शव फांसी पर लटका हुआ पाया गया. पुलिस के अनुसार, मृतका छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की रहने वाली थी और रांची के एक निजी कॉलेज में बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी.
लालपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि युवती ने अपने कमरे में छत के पंखे से फांसी लगाई.
उस समय वह कमरे में अकेली थी. पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें युवती ने लिखा कि उसकी इस हरकत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है.
सिंह ने कहा, “हम मामले की हर कोण से जांच कर रहे हैं.” जानकारी के अनुसार, युवती की रूममेट ने पुलिस को सूचना दी. रूममेट ने बताया कि वह सुबह कोचिंग सेंटर गई थी, जबकि मृतका कमरे में अकेली थी.
पुलिस के अनुसार, मृतका के माता-पिता ने बयान दिया है कि उनकी बेटी पढ़ाई के दबाव में थी.