मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

चीन ने तीन साल बाद श्रीलंका को कर्ज दिया, 4000 Cr स्वीकृत

C

CG Khabar

17 सित. 2025, 02:52 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

शी जिनपिंग
शी जिनपिंग

नई दिल्ली । डेस्क: तीन साल के अंतराल के बाद चीन ने भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका को फिर से कर्ज देना शुरू किया है. हाल ही में चीन ने श्रीलंका के लिए 4000 करोड़ रुपये (50 करोड़ डॉलर) से अधिक के कर्ज को मंजूरी दी है. इस राशि से लंबे समय से रुके हुए एक महत्वपूर्ण हाईवे प्रोजेक्ट का काम फिर से शुरू हो गया है. 


बीजिंग का दावा है कि यह कर्ज श्रीलंका में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए दिया गया है.

विज्ञापन


श्रीलंका, जो हाल के वर्षों में गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था, अब धीरे-धीरे उबरने की कोशिश कर रहा है. तीन साल पहले यह देश दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया था, जिसके बाद चीन ने श्रीलंका को आर्थिक सहायता देना बंद कर दिया था. 


अब इस नए कर्ज के साथ श्रीलंका ने कोलंबो और कैंडी शहर को जोड़ने वाले सेंट्रल एक्सप्रेसवे के 38 किलोमीटर लंबे हाईवे के निर्माण को फिर से शुरू किया है. यह प्रोजेक्ट 2016 में शुरू हुआ था, लेकिन 2023 में धन की कमी के कारण इसे रोक दिया गया था. तब तक केवल एक-तिहाई काम पूरा हो पाया था.


श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने बुधवार को प्रोजेक्ट के पुनरारंभ समारोह में चीन के एक्जिम बैंक को धन्यवाद दिया. 


उन्होंने कहा, "विशेषज्ञों का मानना है कि किसी देश के आर्थिक संकट का सामना करने पर उसका विकास एक दशक पीछे चला जाता है. लेकिन मुझे विश्वास है कि हम इस समयसीमा को आधा कर सकते हैं. इस साल श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में 5% की वृद्धि होगी, और 2026 तक हमारा लक्ष्य संकट से पूरी तरह मुक्ति पाना है."


इस हाईवे के पूरा होने से श्रीलंका के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच यात्रा आसान और तेज होगी, जिसका देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है. श्रीलंका सरकार ने इस प्रोजेक्ट को अप्रैल 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है.


चीन के एक्जिम बैंक ने कुछ शर्तों के साथ यह कर्ज दिया है. श्रीलंका के वित्त मंत्रालय के अनुसार, चीन अभी भी श्रीलंका से 490 करोड़ डॉलर का कर्ज वसूल करना बाकी है, जो विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए लिया गया था. 


इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी श्रीलंका को 290 करोड़ डॉलर की सहायता प्रदान की है, जिसके चलते 2024 में देश की अर्थव्यवस्था में 5% की वृद्धि दर्ज की गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

एक घंटा पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

एक घंटा पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

2 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

3 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- टिहरी गढ़वाल
देश-विदेश

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

3 घंटे पहले

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP