शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर विदेशी युवती की नृशंस हत्या, दो संदिग्ध गिरफ्तार

C

CG Khabar

08 सित. 2025, 06:44 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

शव
शव

गुरुग्राम । डेस्क: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला दृश्य देखने को मिला. आईएमटी चौक क्षेत्र में एक विदेशी युवती का रक्तरंजित शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया. गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. 


पुलिस के अनुसार, मृत युवती की उम्र लगभग 32 से 35 वर्ष थी और संभावना है कि वह युगांडा की निवासी थी. शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिसमें सिर और शरीर के ऊपरी हिस्से पर गंभीर चोटों के निशान थे.

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतका की एक मित्र ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पूरी घटना की जानकारी दी. शिकायत के आधार पर रविवार को ही आईएमटी मानसरोवर थाने में मामला दर्ज किया गया. 


शिकायत में दो व्यक्तियों के नाम होने के कारण पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं.


इस भयावह घटना पर गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप तुरान ने मीडिया को बताया, "रविवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि आईएमटी चौक फ्लाईओवर के नीचे एक युवती का शव पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि संभवतः युवती को चलती गाड़ी से धक्का देकर फेंका गया या गाड़ी से कुचल दिया गया."


प्रारंभिक जांच में फोरेंसिक टीम की मदद से सिर और शरीर के ऊपरी हिस्से पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय मॉर्ग में भेजा गया है. 


पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का सटीक कारण और बलात्कार जैसी किसी घटना की संभावना स्पष्ट हो सकेगी.


जानकारी के अनुसार, मृत युवती के परिजन मंगलवार तक गुरुग्राम पहुंच सकते हैं. पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की जांच की दिशा तय होगी और जरूरत पड़ने पर अन्य आरोपियों की तलाश की जाएगी.


वर्तमान में पुलिस घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवती को फ्लाईओवर से धक्का दिया गया था या नहीं. 


साथ ही, भारत में उसके आने के उद्देश्य और अन्य निजी जानकारी जुटाने का काम भी जारी है. मामले की जांच अभी चल रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

25 मिनट पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

11 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

12 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

12 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

12 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP