शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

प्रदर्शन स्थल से टेंट हटने के बाद भी डटे अतिथि शिक्षक

C

CG Khabar

23 जुल. 2026, 04:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

अतिथि शिक्षक धरना
अतिथि शिक्षक धरना

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे बस्तर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के अतिथि शिक्षकों का आंदोलन अब और तीखा होता नजर आ रहा है. दुर्ग के हिंदी भवन के सामने पिछले तीन हफ्तों से अधिक समय से डटे इन अध्यापकों पर पुलिस ने बुधवार देर रात शिकंजा कसते हुए धरना स्थल से टेंट उखाड़ दिया और सामान जब्त कर लिया. 


इस कार्रवाई से पूर्व दोपहर में भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासनिक अमले ने फ्लैग मार्च कर शिक्षकों को शाम तक स्थल खाली करने की चेतावनी दी थी. 

विज्ञापन


इसके बावजूद, आंदोलनकारियों का हौसला डगमगाया नहीं है. शिक्षकों ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिसिया कार्रवाई से उनका प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है और वे गुरुवार सुबह फिर से उसी स्थान पर एकत्र होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे.


यह पूरा विवाद अतिथि शिक्षकों के संविलियन, सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन और मानदेय में बढ़ोतरी की मांगों से जुड़ा हुआ है. लंबे समय से राज्य के दूरस्थ और संवेदनशील इलाकों के स्कूलों में सेवाएं दे रहे इन अध्यापकों का आरोप है कि सालों की मेहनत के बाद भी सरकार उनके लिए कोई स्थायी नीति नहीं बना पाई है. 


हाल ही में इन शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के दुर्ग स्थित आवास का 24 घंटे से अधिक समय तक घेराव किया था. 


हालांकि, मंत्री स्तर पर वार्ता के आश्वासन के बाद वे वापस धरना स्थल लौट आए थे, लेकिन प्रशासनिक बातचीत से कोई ठोस नतीजा न निकलने और केवल कोरे आश्वासन मिलने के कारण शिक्षकों में गहरा असंतोष है. फिलहाल शासन और संघ के बीच गतिरोध बरकरार है, जिससे आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

6 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

6 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

6 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP