बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

नेपाल प्रदर्शन में भारतीय महिला की मौत

C

CG Khabar

12 सित. 2025, 07:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

मृत महिला
मृत महिला

नई दिल्ली । डेस्क: नेपाल में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच एक भारतीय महिला की दुखद मौत हो गई. मृतक का नाम राजेशदेवी गोला है, जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की निवासी थीं. परिवार के अनुसार, राजेशदेवी अपने पति रामबीर सिंह गोला के साथ 7 सितंबर को काठमांडू घूमने गई थीं. 


वे काठमांडू के एक होटल में ठहरे थे और एक सप्ताह तक वहां रुकने की योजना थी. लेकिन, नेपाल में अचानक शुरू हुए प्रदर्शन और अशांति ने उनकी योजना को तहस-नहस कर दिया.

विज्ञापन


9 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे (स्थानीय समय) प्रदर्शनकारियों ने उस होटल पर हमला बोल दिया, जहां यह दंपति ठहरा था. प्रदर्शनकारियों ने होटल में तोड़फोड़ की और आग लगा दी. आग और धुएं से बचने के लिए पर्यटक इधर-उधर भागने लगे. 


राजेशदेवी और उनके पति रामबीर होटल की चौथी मंजिल पर थे. परिवार के अनुसार, पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के बाद वे होटल में आराम कर रहे थे, जब यह घटना हुई.


आग तेजी से फैलने लगी और जान बचाने के लिए दंपति ने बेडशीट और साड़ी को जोड़कर रस्सी बनाई, जिसके सहारे वे बालकनी से नीचे उतरने की कोशिश करने लगे. राजेशदेवी पहले उतर रही थीं, लेकिन दूसरी मंजिल तक पहुंचने के बाद उनका हाथ फिसल गया और वे नीचे गिर गईं. 


इस हादसे में उनकी सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई. उनके पति रामबीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में सेना की एक जीप ने दोनों को वहां से निकाला.


दंपति के बेटे विशाल ने बताया, "मम्मी-पापा पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करके लौटे थे और होटल में आराम कर रहे थे. रात साढ़े 11 बजे प्रदर्शनकारी होटल में घुस आए और आग लगा दी. मम्मी-पापा चौथी मंजिल पर फंस गए. आग तेजी से फैल रही थी, इसलिए उन्होंने बेडशीट और साड़ी से रस्सी बनाकर नीचे उतरने की कोशिश की. मम्मी का हाथ फिसल गया और वे नीचे गिर गईं. पापा ने नीचे पहुंचकर देखा कि मम्मी खून से लथपथ पड़ी थीं."


नेपाल में हिंसा की इस घटना में पहली बार किसी भारतीय की मौत की खबर है. गाजियाबाद के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सौरभ भट्ट ने बताया कि प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 


राजेशदेवी के शव को भारत लाने के लिए परिवार को हर संभव सहायता दी जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

एक घंटा पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'बिलोंगिंग' में छलका दर्द: यूपीए-2 के दौरान सोनिया गांधी ने लड़ी थी कैंसर से जंग

2 घंटे पहले

मोजतबा खामेनेई- ईरान के सर्वोच्य नेता
देश-विदेश

2,000 KM का दायरा खत्म: तेहरान का 'नो लिमिट' दांव, अब यूरोप और US ठिकाने ईरान की ज़द में

7 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

क्या ईरान युद्ध का पूरा बिल इजरायल और खाड़ी देशों को अमेरिका को चुकाना पड़ेगा?

8 घंटे पहले

नेतन्याहू- इज़रायल के वर्तमान प्रधानमंत्री
देश-विदेश

केसेट में नेतन्याहू ने ईरानी शासन के खात्मे को बताया परमाणु खतरे का समाधान

8 घंटे पहले

गदी आइजनकोट- इज़रायल
देश-विदेश

संसद में नेतन्याहू के तीखे भाषण से बिखरी एकता की उम्मीद, लिकुड संग गठबंधन वार्ता पर लगा ब्रेक

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP