रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: दो वाहनों की चपेट में आने से मेकाज कर्मी की मौत

C

CG Khabar

20 जुल. 2026, 08:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-गीदम मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी एक बार फिर एक बेकसूर की जान पर भारी पड़ गई. इस मार्ग पर बने ब्लैक स्पॉट और अंधेरे के कारण एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद से अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ में गहरा शोक व्याप्त है.


हादसे का शिकार हुए प्रवीण बाघमारे मेकाज के एक्स-रे विभाग में कार्यरत थे. रविवार देर रात वह अपनी दोपहिया गाड़ी से इस मार्ग से गुजर रहे थे, तभी महिंद्रा शोरूम के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार चारपहिया गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे. 

विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बोलेरो गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और मेकाज के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, वहीं पुलिस दुर्घटना को अंजाम देकर भागे दोनों वाहनों की तलाश में जुट गई है.


जगदलपुर से दंतेवाड़ा को जोड़ने वाले इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि पर्याप्त लाइट और डिवाइडर न होने की वजह से रात के वक्त वाहन चालक बेहद अनियंत्रित गति से गाड़ियां दौड़ाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं. 


इससे पहले भी इस सड़क पर मेकाज के दो फाइनल ईयर छात्रों, एक युवती और वार्ड आया राखी साव की सड़क हादसों में जान जा चुकी है. दिवंगत कर्मचारी के सम्मान में सोमवार को मेकाज परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

10 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

11 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

11 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP