बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

केरल: मुस्लिम ने छत्तीसगढ़ की हिंदू महिला का किया अंतिम संस्कार

C

CG Khabar

15 सित. 2025, 11:35 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

अँतिम संस्कार
अँतिम संस्कार

तिरुवनंतपुरम । डेस्क: केरल के कदिनमकुलम ग्राम पंचायत में एक मुस्लिम पंचायत सदस्य टी. साफीर ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है. उन्होंने छत्तीसगढ़ की 44 वर्षीय राखी, जो कैंसर से जूझ रही थीं और बेनेडिक्ट मेनी साइको सोशल रिहैबिलिटेशन सेंटर में रह रही थीं, के अंतिम संस्कार को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न किया. 


राखी ने अपनी मृत्यु से पहले इच्छा व्यक्त की थी कि उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति से हो, लेकिन मानसिक बीमारी से उबर रही राखी अपने घर या रिश्तेदारों की जानकारी नहीं दे सकीं.

विज्ञापन


शुक्रवार को राखी की मृत्यु के बाद, सेंटर का संचालन करने वाली ईसाई नन ने चिट्टट्टुमुक्कु वार्ड के पंचायत सदस्य टी. साफीर से संपर्क किया. 


राखी के रिश्तेदारों का पता लगाने के प्रयास असफल रहे, जिसके बाद साफीर ने स्वयं राखी के बेटे की भूमिका निभाते हुए हिंदू रीति से अंतिम संस्कार किया.


यह पहली बार नहीं है जब साफीर ने किसी अन्य धर्म के व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया हो. दो सप्ताह पहले, रिहैबिलिटेशन सेंटर में रह रहे एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु पर भी उन्होंने हिंदू रीति से अंतिम संस्कार किया था.  


साफीर के इस कार्य को सोशल मीडिया पर “केरल की सच्ची कहानी” के रूप में खूब सराहा जा रहा है.


(फोटो- प्रतीकात्मक)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

5 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

6 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

3 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

3 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP