बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने 5 महिला मजदूरों को कुचल दिया

C

CG Khabar

20 जन. 2026, 08:45 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

कार ने कुचला
कार ने कुचला

जबलपुर । डेस्क: मध्यप्रदेश के जबलपुर में तेज़ रफ्तार एक बेकाबू गाड़ी ने सड़क किनारे काम कर रही महिला मजदूरों को कुचल दिया. इससे मौके पर ही पांच महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार को जबलपुर के बेरला क्षेत्र में हुई. सभी महिला मजदूर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगी थीं. अचानक तेज़ गति से आई एक कार ने नियंत्रण खो दिया और मजदूरों को कुचलते हुए आगे निकल गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो महिला मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है. दुर्घटना से आक्रोशित मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.


प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने मुआवजे की घोषणा की. मृतक महिला मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है.


पुलिस अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मोजतबा खामेनेई- ईरान के सर्वोच्य नेता
देश-विदेश

2,000 KM का दायरा खत्म: तेहरान का 'नो लिमिट' दांव, अब यूरोप और US ठिकाने ईरान की ज़द में

4 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

क्या ईरान युद्ध का पूरा बिल इजरायल और खाड़ी देशों को अमेरिका को चुकाना पड़ेगा?

5 घंटे पहले

नेतन्याहू- इज़रायल के वर्तमान प्रधानमंत्री
देश-विदेश

केसेट में नेतन्याहू ने ईरानी शासन के खात्मे को बताया परमाणु खतरे का समाधान

5 घंटे पहले

गदी आइजनकोट- इज़रायल
देश-विदेश

संसद में नेतन्याहू के तीखे भाषण से बिखरी एकता की उम्मीद, लिकुड संग गठबंधन वार्ता पर लगा ब्रेक

5 घंटे पहले

अबूधाबी में रूस-यूक्रएन और अमेरिका की शांति वार्ता
देश-विदेश

अबू धाबी: 9 महीने के सन्नाटे के बाद टेबल पर आमने-सामने रूस, यूक्रेन और अमेरिका

5 घंटे पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

फ्रिज के बाद आपके घर के किचन तक पहुंच सकते हैं हैकर्स: यूरोपीय संघ साइबर चीफ

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP