सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

मेनका गांधी ने कहा 'कबूतरखाना' फिर से खोला जाये

C

CG Khabar

13 सित. 2025, 05:54 PM 4 मिनट में पढ़ें 16

मेनका गांधी
मेनका गांधी

मुंबई । संवाददाता: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता मेनका गांधी ने शनिवार को मुंबई में 'कबूतरखानों' (कबूतरों को दाना डालने की जगह) को फिर से खोलने की वकालत की. उन्होंने कहा कि कबूतरों से कोई नुकसान नहीं होता, जबकि पटाखों से कई गुना अधिक प्रदूषण फैलता है.


गौरतलब है कि जुलाई माह के शुरुआत में महाराष्ट्र सरकार ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को तत्काल आदेश दिया था कि मुंबई के सभी 'कबूतरखाने' (जहां कबूतरों को दाना डाला जाता है) को तुरंत बंद किया जाये. इस अचानक निर्देश के पीछे महामारी का खतरा माना जा रहा है. 

विज्ञापन


कबूतरों की बीट और पंखों से जानलेवा बीमारियां फैलने की आशंका के चलते राज्य सरकार ने बीएमसी को शहर के सभी 'कबूतरखानों' को बंद करने का निर्देश दिया था. बीएमसी की सदस्य और बीजेपी नेत्री चित्रा वाघ ने दावा किया कि उनकी काकी की मृत्यु कबूतरों की बीट से फैले फेफड़ों के रोग के कारण हुई.


विधानसभा में शिवसेना नेता मनीष कायंदे, जो नगर प्रशासन से जुड़े हैं, ने कबूतरों से होने वाले खतरे पर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा, "जिन क्षेत्रों में कबूतरखाने हैं, वहां के निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी जोखिम का सामना करना पड़ रहा है. कबूतरों की बीट और पंखों से बीमारियां फैल रही हैं, जिसके कारण कई लोग बीमार पड़ रहे हैं. फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं." 


उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अनुपस्थिति में नगर विकास मंत्री उदय सामंत ने विधानसभा में बताया था कि व्यापारिक नगरी मुंबई में कुल 51 'कबूतरखाने' हैं. उन्होंने निर्देश दिया, "बीएमसी एक महीने के भीतर कबूतरखानों पर कार्रवाई करे. बीएमसी को तत्काल इन कबूतरखानों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया जा रहा है." 


साथ ही, उन्होंने कबूतरखानों के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने पर जोर देने की बात कही थी. दादर में एक कबूतरखाना दो दिन पहले बंद होने के बाद फिर से शुरू होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई है.


बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पिछले महीने कबूतरों को दाना डालने पर प्रतिबंध लगा दिया था और कुछ पुराने कबूतरखानों को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा मानते हुए बंद कर दिया था.


कबूतरखाना बंद करने के आदेश के बाद शनिवार 13 सितंबर 2025 को मुंबई में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कबूतरखानों के मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए एक समिति गठित की है, और उन्हें विश्वास है कि समिति की रिपोर्ट सकारात्मक होगी. 


उन्होंने कहा, "भारत की नींव करुणा पर टिकी है; यह जीने और दूसरों को जीने देने का देश है. कबूतरों की वजह से किसी की मृत्यु का कोई उदाहरण नहीं है. कबूतरों ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया."


उन्होंने बताया कि मुंबई में 57 कबूतरखाने हैं, जिनमें से कुछ को बंद कर दिया गया है. गांधी ने कहा, "मुख्यमंत्री ने इस पर निर्णय लेने के लिए एक समिति बनाई है. इसका निर्णय एक महीने में आएगा. मुझे विश्वास है कि इसके बाद कबूतरखाने फिर से खुल जाएंगे."


मेनका गांधी ने पटाखों के कारण होने वाले प्रदूषण पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "अगर कबूतरों को बीमारी फैलाने के लिए मारा जा रहा है, तो पटाखों से कई गुना अधिक प्रदूषण होता है. भगवान राम और सीता के समय में पटाखे नहीं थे. लोग दीये जलाते थे और भोजन बांटते थे. अब पटाखों का समय खत्म हो चुका है. लोग अब सांस नहीं ले पा रहे हैं."


उन्होंने भारत में पर्यटन के प्रति दृष्टिकोण की भी आलोचना की और कहा कि अनियंत्रित वनों की कटाई और प्राकृतिक संपदाओं की उपेक्षा के कारण भारत का आकर्षण कम हुआ है. 


उन्होंने कहा, "भारत में पर्यटन की भूख कई छोटे देशों से भी कम है. जितने अधिक पेड़ काटे जाएंगे और स्थानीय संस्कृति को नष्ट किया जाएगा, उतने ही कम लोग यहां आएंगे. अगर हम अपने जंगलों और जानवरों का सम्मान करें, तो पांच साल में चमत्कार हो सकता है." 


उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में करीब 21 लाख हेक्टेयर भूमि पर पेड़ काटे गए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शेयर बाजार
खबर खास

नवंबर में विदेशी निवेशकों का 'यू-टर्न', भारतीय बाजार में झोंके ₹84,290 करोड़

19 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

टाइट अंडरवियर से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को खतरा, नई स्टडी का खुलासा

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

एक दिन पहले

रामलीला मैदान-दिल्ली
खबर खास

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम का मसौदा: 50 हजार की भीड़ और 7 घंटे की समय सीमा

एक दिन पहले

TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

2 दिन पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP