बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

बिहार के मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर सरगुजा में युवतियों का शोषण किया

C

CG Khabar

28 जन. 2026, 01:50 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

मोहम्मद महफूज
मोहम्मद महफूज

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोशल मीडिया के जरिए पहचान छिपाकर युवतियों को झांसे में लेने का एक गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने बिहार के पटना निवासी मोहम्मद महफूज को गिरफ्तार किया है, जिस पर फर्जी नाम और पहचान के सहारे युवतियों से दोस्ती कर उनका शारीरिक शोषण और ठगी करने के आरोप हैं.


पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फेसबुक पर ‘तरुण पैकरा’ नाम से नकली प्रोफाइल बनाई थी और आदिवासी समुदाय से जुड़ी पैकरा सरनेम वाली युवतियों को निशाना बनाया. वह खुद को ‘स्वराज पैकरा’ बताकर शादी और नौकरी का भरोसा दिलाता था. बातचीत के दौरान वह यह दावा करता रहा कि उसकी बिलासपुर में रेलवे में तैनाती है, जबकि जांच में पता चला कि वह पटना में एक कपड़े की दुकान में काम करता है.

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अंबिकापुर की दो और जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र की एक युवती को अपने जाल में फंसाया. कांसाबेल की युवती को वह अंबिकापुर बुलाकर होटल में रुका, जहां उसने फर्जी पहचान के दस्तावेज जमा कराए. 


होटल में रहते हुए युवती को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ. मोबाइल और सामान की जांच के दौरान आरोपी का असली आधार कार्ड मिलने पर उसकी पहचान उजागर हो गई.


धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद युवती ने अपनी सहेलियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी. गांधीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच की, जिसमें अन्य युवतियों से संपर्क और झांसा देने के प्रमाण मिले.


पुलिस का कहना है कि आरोपी ने एक युवती से 54 हजार रुपये की ठगी भी की है, जो माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है. मामले की जानकारी फैलने पर कुछ संगठनों के लोग थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उसने अन्य जिलों में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

5 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

6 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

3 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

3 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP