बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

बारनवापारा अभयारण्य में नजर आया ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन

C

CG Khabar

22 जन. 2026, 02:00 PM 2 मिनट में पढ़ें 23

ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन
ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन

रायपुर । संवाददाता: बारनवापारा अभयारण्य में बर्ड सर्वे के दौरान दुर्लभ ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन (ट्रेरॉन बाइसिंक्टस) की मौजूदगी दर्ज की गई है. कई वर्षों के अंतराल के बाद इस प्रजाति का फिर से दिखना वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है.


उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2015-16 में विख्यात पक्षी विशेषज्ञ ए.एम.के. भरोस द्वारा इस पक्षी को बारनवापारा में देखा गया था. उसके बाद लंबे समय तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई थी. ऐसे में हालिया साइटिंग को अभयारण्य की पारिस्थितिकी मजबूती और संरक्षण प्रयासों की सफलता के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन


इस दुर्लभ पक्षी की साइटिंग पकरीद टीम द्वारा की गई, जिसमें बर्डर एवं वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू वर्मा और प्रतीक ठाकुर सहित कर्नाटक, बिहार और ओडिशा के विशेषज्ञ शामिल थे. 


टीम ने बताया कि सर्वे के दौरान पक्षी का एक जोड़ा उनके ऊपर पेड़ पर बैठा दिखाई दिया, जिससे उड़ान भरने से पहले उसकी विस्तृत फोटोग्राफी और रिकॉर्डिंग संभव हो सकी.


भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में पाए जाने वाले इस पक्षी का मुख्य आहार अंजीर और जंगल के अन्य रसीले फल हैं. इसे सामान्यतः निवासी प्रजाति माना जाता है, जो स्थानीय मौसमी बदलावों के अनुसार अपनी गतिविधियां संचालित करता है. 


छत्तीसगढ़ के अन्य वनों में इसकी मौजूदगी पहले भी दर्ज होती रही है, लेकिन बारनवापारा में इसकी वापसी को विशेष महत्व दिया जा रहा है.


सर्वे टीम ने इसकी पहचान विशिष्ट शारीरिक लक्षणों के आधार पर की. ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन की नीली-धूसर गर्दन, पीले-हरे रंग का सिर और शरीर का निचला हिस्सा, लाल पैर तथा स्लेटी-धूसर केंद्रीय पूंछ के पंख इसे आम ‘येलो-फुटेड ग्रीन-पिजन’ (हरियल) से अलग करते हैं. 


विशेष रूप से नर पक्षी के सीने पर मौजूद गहरा नारंगी पैच इसकी पहचान का प्रमुख आधार है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

4 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

5 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

6 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

6 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP