गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: कलेक्ट्रेट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी

C

CG Khabar

10 मई 2026, 05:31 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

हरीश मिश्रा-आरोपी
हरीश मिश्रा-आरोपी

जशपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर एक युवती से लाखों रुपए ऐंठने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ठगी के इस खेल में आरोपी ने पीड़िता को सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर संविदा नियुक्ति दिलाने का लालच दिया और धीरे-धीरे उससे 3 लाख 38 हजार 500 रुपए वसूल लिए. 


आरोपी की पहचान 35 वर्षीय हरीश मिश्रा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बैकुंठपुर का निवासी है. पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को जशपुर से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन


यह पूरा मामला कोतरारोड़ थाना क्षेत्र का है, जहाँ ग्राम कोतरा की रहने वाली पदिमनी यादव ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई. पीड़िता के अनुसार, एक परिचित के माध्यम से उसकी मुलाकात हरीश से हुई थी. 


आरोपी ने रसूख का हवाला देते हुए फरवरी और मार्च 2026 के बीच नकद और ऑनलाइन माध्यम से मोटी रकम ले ली. ठगी को अंजाम देने के लिए आरोपी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए पीड़िता को "कॉल मी सर्विसेस" नामक संस्था का नियुक्ति पत्र भी थमा दिया. जब युवती वह पत्र लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची, तो वहां पता चला कि दस्तावेज पूरी तरह फर्जी है.


धोखाधड़ी का एहसास होते ही पदिमनी ने कोतरारोड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी ने साइबर कैफे के जरिए फर्जी लेटरहेड तैयार किया था. दिलचस्प बात यह है कि आरोपी हरीश पूर्व में श्रम विभाग में भृत्य के पद पर काम कर चुका है और उसकी कार्यशैली पहले भी संदिग्ध रही है. 


एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी की टीम ने जशपुर में घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने ठगी की अधिकांश राशि खर्च कर दी है. 


पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल और कुछ नकदी बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने आम जनता को सचेत किया है कि वे किसी के बहकावे में आकर नौकरी के लिए पैसे न दें और आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

8 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

8 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

13 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

19 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

19 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP