शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: बंद कमरे से मिली अधगली लाश, हत्या की आशंका

C

CG Khabar

26 जुल. 2026, 05:10 AM 1 मिनट में पढ़ें 15

शव
शव

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तराईमाल (धनवारपारा) में एक बंद मकान के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में अधगला शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान 50 वर्षीय गणपतिलाल भगत के रूप में हुई है, जो मूलतः तमनार क्षेत्र के गारे गांव का निवासी था और बीते कुछ समय से तराईमाल में रह रहा था.


शनिवार को जब आसपास के निवासियों को मकान से असहनीय दुर्गंध आने लगी, तब मामले का खुलासा हुआ. 

विज्ञापन


अनहोनी की आशंका होने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पूंजीपथरा थाना पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा भयावह था. शव लगभग दो दिन पुराना होने के कारण काफी हद तक सड़-गल चुका था.


घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जता रही है. 


पूंजीपथरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा. फिलहाल, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले की हर संभावित एंगल से सूक्ष्मता से छानबीन कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

6 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

7 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

7 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP