सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर एयरपोर्ट: फॉल्स सीलिंग से 30 फीट नीचे गिरा इलेक्ट्रीशियन, मौत

C

CG Khabar

21 मई 2026, 05:10 PM 1 मिनट में पढ़ें 12

शव
शव

रायपुर । संवाददाता: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां मरम्मत कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मचारी की मौत हो गई.


पुलिस के मुताबिक, यह दर्दनाक घटना सुबह करीब 11 बजे एयरपोर्ट की पहली मंजिल पर बोर्डिंग गेट नंबर 7 और 8 के पास हुई. मृतक की पहचान कुबेर चंद साहू के रूप में हुई है, जो पिछले 5-6 महीनों से एक ठेकेदार के जरिए एयरपोर्ट पर काम कर रहा था. 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी के कारण अचानक चक्कर आने और बेहोश होने की वजह से वह फॉल्स सीलिंग के नीचे से करीब 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया.


सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण साहू को तुरंत एयरपोर्ट की एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर प्राथमिक उपचार दिया गया था. फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित एजेंसियों को इसकी सूचना दे दी गई है. प्रशासन ने मृतक के परिवार को सहायता प्रदान करने के लिए ठेकेदार से समन्वय स्थापित करने की बात कही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

12 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

13 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

18 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

20 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

23 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP