गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

अमेरिका में हनुमान जी की मूर्ति पर विवाद

C

CG Khabar

23 सित. 2025, 07:21 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

हनुमान जी टेक्सास
हनुमान जी टेक्सास

टेक्सास । डेस्क: टेक्सास, अमेरिका में श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर के परिसर में स्थापित भगवान हनुमान की मूर्ति को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. रिपब्लिकन पार्टी के नेता अलेक्जेंडर डंकन ने इस मूर्ति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए इसे "झूठा हिंदू देवता" करार दिया और सवाल उठाया कि "एक ईसाई राष्ट्र में ऐसी मूर्ति क्यों स्थापित की गई?" 


डंकन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मूर्ति का वीडियो साझा करते हुए बाइबिल के एक अंश का हवाला दिया, जिसमें अन्य देवताओं की पूजा और मूर्ति निर्माण को निषिद्ध बताया गया है.

विज्ञापन


उनकी इस टिप्पणी की हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) सहित कई धार्मिक स्वतंत्रता संगठनों ने कड़ी निंदा की है. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने डंकन की टिप्पणियों को "हिंदू विरोधी और भड़काऊ" करार देते हुए टेक्सास रिपब्लिकन पार्टी से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है.


हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने X पर लिखा, "क्या टेक्सास GOP अपने सीनेट उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जो खुले तौर पर हिंदू विरोधी नफरत फैला रहा है और अमेरिकी संविधान के प्रथम संशोधन का अपमान कर रहा है?"


विवाद तब और बढ़ गया जब एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने डंकन को जवाब देते हुए कहा कि हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ वेद ईसा मसीह के जन्म से लगभग 2000 साल पहले लिखे गए थे. 


उपयोगकर्ता ने लिखा, "हिंदू न होने का मतलब यह नहीं कि यह झूठा है. वेद असाधारण ग्रंथ हैं और इनका प्रभाव ईसाई धर्म पर भी देखा जा सकता है. इसलिए अपने से पहले की और प्रभावशाली धर्म का सम्मान करना बुद्धिमानी होगी."


2024 में अनावरण की गई भगवान हनुमान की यह मूर्ति, जिसे 'स्टैच्यू ऑफ यूनियन' के नाम से भी जाना जाता है, वर्तमान में अमेरिका की तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति है. इस घटना ने धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक सहिष्णुता पर एक नई बहस छेड़ दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

7 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

13 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

13 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

14 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

14 घंटे पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP