रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

ईंधन संकट को लेकर जगदलपुर में युवा कांग्रेस का हल्लाबोल

C

CG Khabar

15 मई 2026, 06:51 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

युवा कांग्रेस प्रदर्शन-जगदलपुर
युवा कांग्रेस प्रदर्शन-जगदलपुर

जगदलपुर । संवाददाता: बस्तर जिले में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत और इसके चलते उपजी जन-समस्याओं को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. गुरुवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर के एक पेट्रोल पंप के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में 'मोदी है तो मुमकिन है' के कटाक्ष भरे पोस्टर लेकर केंद्र की आर्थिक नीतियों पर जमकर निशाना साधा.


बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सुशील मौर्य के मार्गदर्शन और युवा कांग्रेस अध्यक्ष निकेत राज झा की अगुवाई में हुए इस विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि ईंधन की कृत्रिम कमी ने बस्तर की रफ्तार रोक दी है. 

विज्ञापन


सुशील मौर्य ने केंद्र सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि चिलचिलाती धूप में घंटों कतारों में खड़े रहने के बावजूद लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जो सीधे तौर पर शासन की विफलता है.


वहीं, निकेत राज झा ने चेताया कि महंगाई के इस दौर में पेट्रोल-डीजल की अनुपलब्धता ने आम आदमी और किसानों की कमर तोड़ दी है. 


उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि जल्द ही आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करेगी. इस प्रदर्शन में अमरनाथ सिंह, जाहिद हुसैन, सुनीता सिंह, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा और पार्षद शुभम यदु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे, जिन्होंने जनता को राहत मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

5 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

7 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

9 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

10 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

10 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP