सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

10वीं-12वीं रिजल्ट घोषित, इशिका और अखिल ने किया टॉप

H

Hupendra Sharma

07 मई 2025, 10:55 AM 3 मिनट में पढ़ें 18

10वीं-12वीं रिजल्ट घोषित
10वीं-12वीं रिजल्ट घोषित

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सीजी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. बारहवीं का परिणाम इस बार 81.87 प्रतिशत रहा.


इस बार भी परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी है. 84.67 फीसदी छात्राएं पास हुईं हैं. जबकि 78.07 फीसदी छात्र पास हुए हैं. कांकेर के अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत के साथ इस बार टॉप किया है. टॉप 10 में से 19 छात्र हैं. पिछले साल 12वीं का 87.04 प्रतिशत रिजल्ट आया था. 

विज्ञापन


इसी तरह 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस बार 76.53 प्रतिशत रहा. दसवीं में कांकेर की इशिका और जशपुर के नमन ने टॉप किया है. इशिका को 99.17 प्रतिशत अंक मिले हैं. दसवीं में 85 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई है.


स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in 2025, www.results.cg.nic.in 2025 पर अपना रोल नंबर डालकर ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 


बारहवीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चली थी. इस बार बारहवीं कक्षा में 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 1 लाख 94 हजार 906 परीक्षार्थी पास हुए हैं.


कॉपियों का मूल्यांकन भी मार्च में ही शुरू हो गया था. इसके लिए प्रदेश में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे.


17 अप्रैल तक पूरी कॉपियां जांचने का लक्ष्य रखा गया था. निर्धारित तारीख में मूल्यांकन पूरा हो गया था. इसी तरह इस बार दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 3.28 लाख छात्र शामिल हुए थे. पिछले साल 10वीं के नतीजे 75.64 फीसदी थे.


जशपुर की सिमरन सब्बा ने 99.50 फीसदी अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया था. वहीं सीजी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 80.74 प्रतिशत छात्र पास हुए थे.


महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40% के साथ 12वीं में टॉप किया था.


नहीं होगी पूरक परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड के तहत 10वीं-12वीं में पूरक परीक्षा नहीं होगी. क्योंकि सीजी बोर्ड पिछले साल से दो बार परीक्षा कराने के नियम को लागू कर चुका है.


इस बार भी अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो उसे जुलाई में दूसरा मौका मिलेगा. छात्र दूसरी बार बोर्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं. दूसरी बार परीक्षा देने वालों को मेरिट लिस्ट में मौका नहीं मिलता है.


इसके अलावा वो छात्र जो पास हो चुके हैं लेकिन अपने नंबर से नाखुश हो तो वह भी श्रेणी सुधार के लिए द्वितीय परीक्षा दे सकते हैं.


एक विषय, दो विषय या इससे अधिक विषय में वे शामिल होने के पात्र हैं.


द्वितीय परीक्षा में नंबर बढ़ते हैं तो उसके अनुसार परीक्षा परिणाम जारी होगा. अंकों में सुधार नहीं होने पर पुराना अंक प्रमाण पत्र ही मान्य होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

10 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

11 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

15 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

15 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

16 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP