रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट

H

Hupendra Sharma

11 अग. 2025, 11:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

लूट
लूट

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को एक कारोबारी से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट हो गई. बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने कार सवार कारोबारी पर कट्टा और चाकू अड़ाकर घटना को अंजाम दिया है.


लुटेरों ने कारोबारी से 3 सोने की अंगूठी भी लूट ली. घटना की सूचना मिलते ही क्राईम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

विज्ञापन


घटना पंडरी थाना क्षेत्र के कापा इलाके में सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे की है.


बताया जा रहा है कि कारोबारी चिराग जैन विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने घर से दोपहर में ऑफिस जा रहे थे. उनकी रेलवे स्टेशन के पास बोरवेल पार्ट्स की दुकान है.


जैसे ही वे पंडरी कापा फाटक के पास पहुंचे. तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने रोका. चिराग अपनी गाड़ी रोककर पता बताने लगे.


इसी दौरान आरोपियों ने चिराग को पकड़कर कट्टा और चाकू अड़ा दिया. इनमें से एक आरोपी नकाब पहना हुआ था, जबकि दो आरोपी चेहरा नहीं ढके थे.


आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कार में रखे 15 लाख रुपए नगद लूट लिए.


जाते-जाते आरोपियों ने उनके हाथ में पहनी सोने की तीन अंगूठियों को भी उतरवा लिया. इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए. 


कारोबारी चिराग जैन के मुताबिक जिस बाइक पर आरोपी सवार थे, उसकी नंबर प्लेट पर कोई नंबर नहीं था. उसकी जगह अंग्रेजी में BOSS लिखा हुआ था.


इन सब इनपुट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है.


पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और संभावित भागने के रास्तों पर नजर रखी जा रही है. इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है. 


पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी करीब एक किलोमीटर से कारोबारी का पीछा कर रहे थे. जैसे ही वह सुनसान इलाके में पहुंचे. आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

एक घंटा पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

2 घंटे पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

2 घंटे पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP