रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

मोदी के उद्घाटन के बाद छत्तीसगढ़ की 18 ट्रेनें रद्द

H

Hupendra Sharma

23 मई 2025, 09:42 AM 3 मिनट में पढ़ें 19

 18 ट्रेनें रद्द
18 ट्रेनें रद्द

बिलासपुर | संवाददाताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल ही छत्तीसगढ़ के 5 पुनर्विकसित किए गए रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली उद्घाटन किया. उसके दूसरे ही दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.


जबकि दो दिन पहले ही 9 ट्रेनों को और रद्द किया गया था. इस बार बिलासपुर रेल मंडल के झलवारा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण 1 जून से 8 जून तक ट्रेनें नहीं चलेंगी. इसके साथ ही दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है. 

विज्ञापन


रेल प्रशासन ने ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है.


साथ ही बताया है कि बिलासपुर जोन के अलग-अलग मंडल में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है.


इसके कारण ए झलावारा स्टेशन पर कटनी ग्रेड सेपरेटर लाइन (कटनी-मुड़वारा से) और सिंगरौली दिशा की ओर टाई-लाइन की कनेक्टिविटी के कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होना है.


इस दौरान असुविधा से बचने के लिए रेलवे ने आधिकारिक रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी लेकर यात्रा करने की सलाह दी है. 

रद्द की गई ट्रेनों की सूची


जिन ट्रेनों को रद्द किया है उसमें गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस 01 से 07 जून को रद्द रहेगी.


इसी प्रकार 03 से 09 जून तक गाड़ी संख्या 18235 भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


दिनांक 02 से 07 जून तक गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर–अम्बिकापुर एक्सप्रेस नहीं चलेगी.


गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर–जबलपुर एक्सप्रेस 03 से 08 जून तक रद्द रहेगी.


गाड़ी संख्या 11751 रीवा–चिरमिरी एक्सप्रेस 02, 04 और 06 जून को रद्द रहेगी.


दिनांक 03, 05 और 07 जून को गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी–रीवा एक्सप्रेस रद्द.


दिनांक 02 और 05 जून को गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ–रायपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 


गाड़ी संख्या 125356 रायपुर–लखनऊ एक्सप्रेस 03 और 06 जून को रद्द रहेगी.


गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग–निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 03 और 06 जून को नहीं चलेगी.


04 और 07 जून को गाड़ी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन–दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


दिनांक 01 जून को गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग–अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


02 जून को गाड़ी संख्या 18214 अजमेर–दुर्ग एक्सप्रेस को रद्द किया गया है.


इसी तरह 05 जून 2025 को गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग–नवतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


दिनांक 07 जून को गाड़ी संख्या 18206 नवतनवा–दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


03, 05 और 07 जून को गाड़ी संख्या 51755 चिरमिरी–अनुपपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.


दिनांक 03, 05 और 07 जून को गाड़ी संख्या 51756 अनुपपुर–चिरमिरी पैसेंजर रद्द रहेगी.


गाड़ी संख्या 61601 कटनी–चिरमिरी पैसेंजर 02 और 07 जून को गाड़ी संख्या रद्द रहेगी.


दिनांक 03 और 08 जून को गाड़ी संख्या 61602 चिरमिरी–कटनी पैसेंजर रद्द रइन ट्रेनों के बदले मार्गरेलवे ने गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया है. 2 से 6 जून तक ये गाड़ी गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, टकनी होते हुए बनौरी जाएगी.


2 से 6 जून तक गाड़ी संख्या 15231 बरौनी– गोंदिया एक्सप्रेस, अब कटनी, जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट होते हुए गोंदिया पहुंचेगी.


इसी तरह गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस 2 से 6 जून को व्हाया गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, कटनी और बरौनी से होते हुए चलेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

2 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

2 घंटे पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

3 घंटे पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP