रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी के 2 डब्बे पटरी से उतरे

H

Hupendra Sharma

21 मई 2025, 07:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

मालगाड़ी के 2 डब्बे पटरी से उतरे
मालगाड़ी के 2 डब्बे पटरी से उतरे

रायपुर | संवाददाताः राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. मालगाड़ी बिलासपुर से रायपुर की ओर आ रही थी.


इस घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी सहित रेलवे के तमाम संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे. तत्काल ही मरम्मत कार्य शुरू कर कुछ घंटे में ही यातायात बहाल कर दिया गया.

विज्ञापन


इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है. 


रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने घटना की पुष्टि की है.


रेलवे के अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार सुबह 7:30 बजे की है. रायपुर के चुनाभट्ठी इलाके के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए.


हादसे के समय ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी, इस वजह से समय रहते नियंत्रण पा लिया गया. 


इस हादसे के चलते कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ. इसके बाद अन्य गाड़ियों को नियंत्रित करते हुए गाड़ियों को निकाला गया.


रेल प्रशासन घटना की जांच में जुटा है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह घटना किस कारण से हुई.


ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा

इधर रायपुर से बिलासपुर जाने वाली लोकल ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का पैर कट गया.


बताया जा रहा है कि युवक का नाम सुनील ध्रुव है और वह पंडरी काली माता पारा का निवासी है. यह घटनास्थल सिलयारी रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल के पास का है.


बताया जा रहा है कि ट्रेन को सिग्नल नहीं मिलने की वजह से वहां रोक दिया गया था. इस दौरान युवक ट्रेन से नीचे उतर गया.


कुछ समय बाद ट्रेन चलने लगी तो युवक दौड़कर ट्रेन में चढ़ रहा था. उसी दौरान यह हादसा हुआ.


घटना की सूचना सिलयारी पुलिस को दी गई है. गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए रायपुर मेकाहारा भेजा गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

एक घंटा पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

2 घंटे पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

2 घंटे पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP