शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

होर्मुज से 20 जहाज खाद भारत आ रहे हैं

20 जहाज खाद भारत आ रहे हैं

C

CG Khabar

05 जुल. 2026, 06:39 PM 3 मिनट में पढ़ें 16

होर्मुज जलडमरूमध्य
होर्मुज जलडमरूमध्य

नई दिल्ली । डेस्क: पश्चिम एशिया में जारी हालिया तनाव और लाल सागर संकट के बीच भारत ने अपनी कुशल कूटनीति और मजबूत प्लानिंग के दम पर देश में खादों की आपूर्ति को पूरी तरह सुरक्षित रख लिया है. केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत आ रहे 20 जहाजों में से 15 मालवाहक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर चुके हैं. संकट के बावजूद देश में खाद और उसके कच्चे माल की सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं पड़ा है और सभी खेप अपने तय समय पर भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच रही हैं.


मंत्रालय के अनुसार, सुरक्षित निकले 15 जहाजों में से 8 जहाजों पर 3.32 लाख टन यूरिया, 4 जहाजों पर 2.57 लाख टन डीएपी (DAP) और 3 जहाजों पर 1.11 लाख टन सल्फर लोड है. इसके अलावा 5 और जहाज रास्ते में हैं, जिनमें अमोनिया और यूरिया जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं. तीन अन्य जहाजों पर लोडिंग का काम तेजी से चल रहा है.

विज्ञापन


कूटनीति और नए विकल्पों से मिली कामयाबी:


वैश्विक तनाव के कारण समुद्री रास्तों में आई रुकावटों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने समय रहते रणनीतिक कदम उठाए. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक सप्लाई चेन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद की कीमतें बढ़ी हैं और माल पहुंचने का समय भी लंबा हुआ है. 


हालांकि, भारत ने अपनी प्रभावी कूटनीति के जरिए नए देशों से खाद का आयात शुरू कर दिया है, जिससे भारतीय किसानों पर वैश्विक कीमतों के बढ़ने का कोई असर नहीं पड़ा.


भारत ने यूरिया के लिए ओमान, मलेशिया, वियतनाम, रूस, मिस्र, तुर्की, नाइजीरिया, फिनलैंड, अल्जीरिया और नीदरलैंड जैसे देशों से नए सौदे किए हैं. वहीं, डीएपी और एनपीके (NPK) के लिए लाल सागर के रास्ते रूस, मोरक्को, अमेरिका, सऊदी अरब, जॉर्डन, मिस्र, ट्यूनीशिया और दक्षिण कोरिया से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है.


घरेलू उत्पादन में भी भारी उछाल:


संकट के शुरुआती दिनों में फर्टिलाइजर प्लांटों को होने वाली नेचुरल गैस की सप्लाई घटकर 65 फीसदी रह गई थी, जिसे अब सरकार ने पूरी तरह बहाल कर 100 फीसदी कर दिया है. इसके चलते देश के सभी यूरिया प्लांट अब अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं.


चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में घरेलू उत्पादन ने तय लक्ष्यों को पीछे छोड़ दिया है:


यूरिया उत्पादन: 71.55 लाख टन (लक्ष्य से 3.69 लाख टन अधिक)


डीएपी (DAP) उत्पादन: 9.84 लाख टन (लक्ष्य से ज्यादा)


NPK उत्पादन: 20.77 लाख टन


SSP उत्पादन: 13.50 लाख टन


सालाना जरूरत का 51% स्टॉक पहले से सुरक्षित:


भारत ने देश की सालाना 383.9 लाख टन फर्टिलाइजर की कुल जरूरत के मुकाबले 51 फीसदी से अधिक हिस्सा यानी 197.56 लाख टन का स्टॉक पहले ही सुरक्षित कर लिया है. 


2 जुलाई 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 69.08 लाख टन यूरिया, 16.64 लाख टन डीएपी, 45.64 लाख टन एनपीके, 23.09 लाख टन एसएसपी और 8.90 लाख टन एमओपी (Muriate of Potash) का मजबूत स्टॉक उपलब्ध है. 


सरकार ने दोहराया है कि घरेलू स्तर पर रिकॉर्ड उत्पादन, मजबूत स्टॉक और नए देशों से समय पर आयात के चलते आगामी सीजनों में भारतीय किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

12 मिनट पहले

रामलीला मैदान-दिल्ली
खबर खास

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम का मसौदा: 50 हजार की भीड़ और 7 घंटे की समय सीमा

एक घंटा पहले

TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

एक दिन पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

AI-जनित परमाणु तबाही को टालने के लिए US-China के बीच ‘हॉटलाइन’ की दरकार- विशेषज्ञों की चेतावनी

एक दिन पहले

आवारा कुत्ते
खबर खास

आवारा कुत्तों के व्यवहार पर नया शोध, जानें इंसान-कुत्तों के संघर्ष को कम करने का तरीका

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP