सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

21 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, शाह बोले- 2026 तक नक्सलवाद खत्म

C

CG Khabar

26 अक्टू. 2025, 11:25 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

अमित शाह
अमित शाह

नई दिल्ली । डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 13 वरिष्ठ कैडरों सहित 21 माओवादियों के आत्मसमर्पण का स्वागत किया है.


अमित शाह ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 21 माओवादियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें से 13 वरिष्ठ कैडर थे. मैं मोदी सरकार के आह्वान पर हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए उनकी सराहना करता हूँ."

विज्ञापन


वामपंथी उग्रवाद को समाप्त करने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, गृह मंत्री ने बाकी बचे माओवादियों से भी हथियार डालने का आग्रह किया.


उन्होंने आगे कहा, "मैं बाकी उन लोगों से भी जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की अपील दोहराता हूँ जो अभी भी बंदूकें थामे हुए हैं. हम 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए संकल्पबद्ध हैं."


इस आत्मसमर्पण को छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP