शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

इंदौर में 25 ट्रांसजेंडर ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का किया प्रयास

C

CG Khabar

16 अक्टू. 2025, 09:08 AM 1 मिनट में पढ़ें 15

फिनाईल
फिनाईल

भोपाल । डेस्क: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बुधवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहाँ 25 ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने कथित तौर पर एक साथ फिनाइल पीकर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया. घटना की सूचना मिलते ही सभी को तुरंत महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एम.वाय.एच.) में भर्ती कराया गया.


अस्पताल के सुपरिटेंडेंट-इन-चार्ज, डॉ. बसंत कुमार निंगवाल ने कहा कि, "रात में ट्रांसजेंडर समुदाय के लगभग 25 लोगों को हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने एक साथ फिनाइल पीने का दावा किया है, हालाँकि इस बात की अभी तुरंत पुष्टि नहीं की जा सकती." उन्होंने यह भी बताया कि सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है.

विज्ञापन


इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडरों द्वारा अचानक यह कदम उठाए जाने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त राजेश दंडोटिया ने इस संबंध में कहा, "जाँच चल रही है. जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह घटना क्यों हुई और उन्होंने किस पदार्थ का सेवन किया था." 


एक अन्य पुलिस अधिकारी ने यह आशंका भी जताई है कि यह घटना ट्रांसजेंडर समुदाय के दो स्थानीय गुटों के बीच किसी विवाद के कारण हो सकती है, जिसकी जाँच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विनय मोहन क्वात्रा- अमेरिका में भारत के राजदूत
देश-विदेश

अपने पूर्वाग्रहों पर आत्ममंथन करे अमेरिकी आयोग, भारत की दो टूक

7 घंटे पहले

कोर्ट का फैसला
देश-विदेश

ब्रिटेन: बच्चियों को ऑनलाइन जाल में फंसाकर शोषण, भारतीय छात्र को 30 साल की जेल

10 घंटे पहले

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन
देश-विदेश

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन

10 घंटे पहले

असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

एक दिन पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

एक दिन पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP