बीजापुर में 26 माओवादी गिरफ्तार
बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से 26 माओवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 6 माओवादियों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था. साथ ही जवानों ने विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है.
गिरफ्तार माओवादियों में थाना गंगालूर में 3, भैरमगढ़ में 3, थाना आवापल्ली में 8, थाना उसूर में 8 और थाना तर्रेम में 4 शामिल हैं.
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने के लिए IED लगाने की योजना के तहत यह सामग्री लेकर आए थे.
गिरफ्तार सभी माओवादियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया.