गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म

H

Hupendra Sharma

17 मई 2025, 02:29 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

बच्ची से दुष्कर्म
बच्ची से दुष्कर्म

दंतेवाड़ा | संवाददाताः छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 3 साल की अबोध बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. मासूम बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था.


पुलिस ने मामले में आरोपी नाबालिग को पकड़कर बाल सुधारगृह भेज दिया है. मामला फरसपाल थाना क्षेत्र का है. 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 14 साल का आरोपी बालक अपने मामा के घर आया हुआ था. पीड़ित बच्ची का घर भी उसी के पास है.


बच्ची और नाबालिग बालक का एक-दूसरे के घर आना जाना था.


घटना के दिन 13 मई को बच्ची के परिजनों को कुछ आवश्यक काम से कुछ घंटों के लिए बाहर जाना था.


भीषण गर्मी को देखते हुए बच्ची को कहां ले जाएंगे सोचकर उसे पड़ोसी के यहां छोड़कर चले गए थे.


पड़ोसी के घर के सभी सदस्यों से बच्ची काफी घुली-मिली हुई थी. रोज वहां खेलती भी थी. 


नाबालिग बालक बच्ची के परिजनों के घर में नहीं होने का फायदा उठाकर मासूम बच्ची को बहला-फूसला कर अपने साथ ले गया और बच्ची से दुष्कर्म किया.


बच्ची के परिजन घर पहुंचे तो बच्ची की हालत देख दंग रह गए. उन्होंने मामले की जानकारी फरसपाल पुलिस को दी. जिसके बाद बच्ची को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया.


जिला अस्पताल में बच्ची को 2 दिनों तक भर्ती करना पकड़ा था. जहां डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया था.


बताया जा रहा है कि फिलहाल बच्ची की स्थिति ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.


इधर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बबिता पांडेय ने पूरे मामले को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.


उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर हमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध लग रही है. जब बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ तो इसकी जानकारी हमें देनी थी. लेकिन पुलिस ने हमें जानकारी नहीं दी. जिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी थी, वो भी नहीं की गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

7 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

7 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

23 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

23 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP